परिष्कार कॉलेज में सम्मान समारोह संपन्न  

IMG-20190630-WA0028
जयपुर | 
परिष्कार कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेन्स में सक्षम सोसाइटी द्वारा आयोजित
सम्मान समारोह में जयपुर के शिक्षक श्री मनोज कुमार सामरिया ‘मनु’ को
उनके शैक्षिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए  आइकॉनिक फैकल्टी अवार्ड – 2019
( ICONIC FACULTY AWARD -2019 ) से सम्मानित किया गया  |
इस अवसर पर  मौजूद मुख्य अतिथि श्रीमती ड़ॉ. शिल्पी चौहान (सचिव सक्षम सोसाइटी)  ,श्रीमान राजेन्द्र कुमार सिंह ( अध्यक्ष सक्षम सोसाइटी ) उत्कर्ष जी , डॉ. हर्ष सिंह , ड़ॉ . इन्दु बंसल जी , पंजाबी फिल्म अभिनेता व गायक  विक्की सिंह के करकमलों से सम्मान प्राप्त करना सभी के लिए गौरव का विषय रहा | मौके पर पधारे देश के विभिन्न प्रांतों के विषय विशेषज्ञ एवं समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने अपने – अपने क्षेत्र में विशेष सहभागिता कर समाज व देश का मान बढ़ाया | बीकानेर से पधारे पत्रकार भैंरू सिंह जी राजपूत गैस्ट ऑफ ऑनर रहे | जिन्होंने सम्मानित अवार्डीज के कार्य व समर्पण की प्रशंसा की |
पी आर ओ 
मनोज कुमार सामरिया ‘मनु’

matruadmin

Next Post

ख़ामोश दर्द(पुस्तक समीक्षा)

Sun Jun 30 , 2019
कृति:- ख़ामोश दर्द लेखक:- प्रमोद कुमार “हर्ष” संस्करण:- प्रथम 2019 पृष्ठ:-64 प्रकाशक:- वर्तमान अंकुर नोएडा, गौतमबुद्धनगर समीक्षक:- राजेश कुमार शर्मा”पुरोहित’       प्रस्तुत कृति “खामोश दर्द” प्रमोद कुमार “हर्ष ” हिमाचल प्रदेश के युवा कवि की प्रथम कृति है जिसमें 11 कहानियाँ है और 41 काव्य रचनाएँ हैं। कृति […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।