न घर के रहेंगे न घाट के

sandeep srajan

“मृत्यु जीवन का शाश्वत सत्य है ।, जीवन मिट्टी से मिट्टी तक की यात्रा है।, अर्थी से पहले जीवन का अर्थ जान ले।“ ये बोध वाक्य हर बार उस समय याद आते है जब हम किसी को श्मशान में छोड़ने जाते है और शोकसभा के कक्ष की दीवारों पर अपनी दृष्टि डालते है, जहॉ पर कुछ अटल सत्य बातें हमारे हृदय को परिवर्तित करने के उद्देश्य से लिखी रहती है । हम श्मशान में जाते है, कईं लोगों को राख होते देखते है। लेकिन हम अपना मनोबल हमेशा मजबूत रखते है कि हम तो दृष्टा है कर्ता नहीं। करता को वो ऊपर वाला है। हम सब उसके हाथों की कटपुतली है।

कुल मिला कर बात यह है कि हमें न तो इन अटल सत्य वाक्यों से कोई पिघला सकता है और न ही हमारे संसार के प्रति स्थापित मनोबल को कोई गिरा सकता है । हम जब श्मशान में अपनी और से पंच लकड़ी दे कर घर की तरफ प्रस्थान करते है तो सारे उपदेश और सत्य चर्चा वहीं छोड़ कर स्कूटर से घर की तरफ भाग लेते है, वह भी इतनी स्पीड में कि कोई हमको पकड़ कर दीवारों पर लिखा सारा ज्ञान हमारे हृदय में उढ़ेलने न लग जाए।

वैसे हम कोई मूर्ख थोड़े ही है जो एक दो लाईन पढ़कर और कुछ देर श्मशान में बैठ कर वैरागी हो जाए। श्मशानिया वैराग्य हमें भी होता है पर जैसे ही याद आता है, हमारा भी घर है, परिवार है, प्यार करने वाली एक बीबी है, बच्चें है । उनका बेचारों का क्या होगा? हमारी अंतर आत्मा बोल उठती है- सत्य चर्चा के लायक होता है, सत्य पर चलने वीरों का काम है। घर गृहस्थी को तो सब करना पड़ता है ।

श्मशान में जाओ तो ऐसे निर्लिप्त होकर जाओ, जैसे कोई पिक्चर देखने जाते है । तरह- तरह के सीन देखते है और जब विलेन हीरो को मार रहा होता है तो पॉपकार्न और शीतल पेय हमारे हाथों में ही स्थिर हो जाता है, नजरें एकटक बड़े परदे पर स्थिर हो जाती है और अंदर से हम ऐसे कसमसाते है कि हम होते तो विलेन को हाथों हाथ निपटा देते, लेकिन कर नहीं सकते क्योकि हम दृष्टा है, कर्ता नहीं । थोड़ी देर बाद हीरो पॉवर में आता है और विलेन को निपटाने लगता है, हमारे पॉप कार्न खाने की स्पीड़ भी बड़ जाती है। जितना विलेन ने हीरो को मारा उससे ज्यादा हीरो उसको मारता है , मार मार के अधमरा कर देता है, पुलिस एक दम टाईम पे आ जाती है और विलेन को गिरफ्तार कर ले जाती है । पिक्चर खत्म होते ही हम सम्मोहन से बाहर आ जाते है और जल्दी से बाहर निकल स्कूटर से घर की ओर दौड़ पड़ते है। कल सबेरे उठ कर दूसरे काम निपटाने है । हीरो विलेन का तो काम ही यही है, अपन कोई पिक्चर का हिस्सा थोड़ी है जो फिल्मी स्टाईट में जिए।

फिल्म देखो फिल्म का ज्ञान मत लो, श्मशान में जाओ कोई निपट रहा है तो कुछ देर मन को दृवित करो, सब कुछ होने के बाद संसार धर्म को निभाने के लिए निकल पड़ो वरना जी नहीं पाओगे ,यही सच्चा ज्ञान है जो कि संसार की असारता बोध करवाने में बचपन से बुढ़ापे तक इंसान को साथ देता है,एक ही विचार पर स्थिर रखता है ।

उपदेशक वाक्य और चर्चाएँ विचारों के छोटे गमलों में ही पनपने चाहिए, इनके लिए यदी लंबे चोड़े हृदय की जमीन दे दी घर परिवार के लिए मुश्किले खड़ी होना तय है । आज फिल्म देखकर, कल श्मशान से आकर, परसो किसी प्रवचन से लौट कर हम परिवर्तित होने लगे तो न घर के रहेंगे न घाट के ।

#संदीप सृजन

उज्जैन (मध्यप्रदेश)

 

matruadmin

Next Post

विश्वशांति मानव सेवा समिति के मीडिया प्रभारी नियुक्त हुए - मुकेश 

Wed Jun 26 , 2019
आगरा | विश्वशांति मानव सेवा समिति – आगरा (उ. प्र.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय किशन सिंह एकलव्य ने मुकेश कुमार ऋषि वर्मा को समिति में मीडिया प्रभारी (अवैतनिक) के पद पर मनोनीत किया है | विश्वशांति मानव सेवा समिति के सौजन्य से इस समय कई महत्वपूर्ण कार्यों को किया जा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।