माँ की तस्वीर

1

sukshama

वो चली गई ऐसे ही चुपचाप,

उसके जाने के बाद पता चला कि,

वो कितनी महान थीl
वो सुलाती थी  बड़े प्यार से,

खुद गीले में सोकर मुझे सूखे में..
वो खिलाती थी मुझे थाली भरकर,

अपने हाथों से मनव्वल करके..

मैं  खाकर खेलने लगता था,

यह जाने बगैर ही कि,

उसने कुछ खाया या नहीं?

सुबह नहला-धुलाकर,

साफ़ कपड़े पहनाकर वो मुझे..
स्कूल छोड़ने जाती थी गोद में उठाकर,

मुझे तो पता ही नहीं था
कि,वो नंगे पांव चलती थी..

ताप,धूप और कीचड़ में
मेरे बीमार होने पर,

वो निकालती थी,

कुछ मुड़े-तुड़े नोट..
जो उसने शायद,

अपनी साड़ी या पायल के लिए

जोड़े होंगेl
वो पैसे निकालकर डॉक्टर को दे आती,

अपने लाड़ले को हँसता-खेलता देखकर
वो खुश हो जाती थी,

अपनी फटी किनारी वाली साड़ी में हीl
जब उसका ध्यान जाता होगा,

अपने पायलविहीन पैरों की ओर,
तो मन-ही-मन कहती होगी,

मेरा बेटा ही तो मेरा गहना है..
कितने अच्छे से समझती होगी,

वो अपने-आपकोl
मुझे पिताजी की मार से

बचाने के लिए,

वो ढाल बन आ खड़ी होती थी..
मेरी गलतियों को अपने सर लेकर,

खुद डांट खाकर बिसूरती..

किसी कोने में जाकर,

और मैं खुश होकर सो जाता,

यह जाने बगैर ही कि,

वो मुझे इतना क्यों चाहती है?
ज़िन्दगी के झमेलों में,

वो न कभी बन पाई-न संवर पाई,

न कभी खुश हो पाई..
बस जीती रही दूसरों के लिए,

एक बहू,पत्नी और माँ बनकर
और मैं नादान न तो कभी उसे,

समझ पाया,न ही उसके मरने पर,

जी भर के रो पाया..
लेकिन आज जब मैं बड़ा हो गया हूँ,

उसके आशीष से रहता हूँ बड़े घर मेंl

पहनता हूँ बढ़िया कपड़े,

घूमता हूँ महंगी गाडियों में,

लेकिन समझ नहीं आता..

उसके लिए क्या करूँl
बस………….मैंने उसकी

एक छोटी-सी तस्वीर लगा रखी है,

अपने बड़े-से घर में,

                                                                           #सुषमा दुबे

परिचय : साहित्यकार ,संपादक और समाजसेवी के तौर पर सुषमा दुबे नाम अपरिचित नहीं है। 1970 में जन्म के बाद आपने बैचलर ऑफ साइंस,बैचलर ऑफ जर्नलिज्म और डिप्लोमा इन एक्यूप्रेशर किया है। आपकी संप्रति आल इण्डिया रेडियो, इंदौर में आकस्मिक उद्घोषक,कई मासिक और त्रैमासिक पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन रही है। यदि उपलब्धियां देखें तो,राष्ट्रीय समाचार पत्रों एवं पत्रिकाओं में 600 से अधिक आलेखों, कहानियों,लघुकथाओं,कविताओं, व्यंग्य रचनाओं एवं सम-सामयिक विषयों पर रचनाओं का प्रकाशन है। राज्य संसाधन केन्द्र(इंदौर) से नवसाक्षरों के लिए बतौर लेखक 15 से ज्यादा पुस्तकों का प्रकाशन, राज्य संसाधन केन्द्र में बतौर संपादक/ सह-संपादक 35 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है। पुनर्लेखन एवं सम्पादन में आपको काफी अनुभव है। इंदौर में बतौर फीचर एडिटर महिला,स्वास्थ्य,सामाजिक विषयों, बाल पत्रिकाओं,सम-सामयिक विषयों,फिल्म साहित्य पर लेखन एवं सम्पादन से जुड़ी हैं। कई लेखन कार्यशालाओं में शिरकत और माध्यमिक विद्यालय में बतौर प्राचार्य 12 वर्षों का अनुभव है। आपको गहमर वेलफेयर सोसायटी (गाजीपुर) द्वारा वूमन ऑफ द इयर सम्मान एवं सोना देवी गौरव सम्मान आदि भी मिला है।

 

matruadmin

One thought on “माँ की तस्वीर

Comments are closed.

Next Post

माँझा

Fri Apr 7 , 2017
पूरा परिवार इकट्ठा हो पतंग उड़ा रहा थां,पतंग उड़ाते-उड़ाते पत्नी की ओर एक मासूम-सा सवाल आया-रिश्ते भी माँझे की तरह होना चाहिए न…? इतने ही मजबूत…है न…? ‘नहीं प्रिये…!’ जवाब भी मजबूत था। माँझे की तरह नहीं,रेशम की तरह…l ‘क्यों…? रेशम तो कितना नाजुक होता है न ?’ ‘हाँ…! मगर […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।