सुंदर मोढी

sidheshwari

गरीब मां बाप की सुंदर मोढी
अंधेरे में पल पल हुई बढ़ी
मांग मांग कर कापी किताब
चौथी कक्षा तक ही पढ़ी
जैसे जैसे बीता साल
बिटिया करती गई कमाल
काम काज कर हुई सयानी
रखती मां बाप का ख्याल
पापा करते मेहनत मजदूरी
पानी भरती मां बेचारी
घर घर काम वो करती
गरीबी की मार बढ़ी लाचारी
मां बाप की चिंता बढ़ी
पूनम की चांद की तरह बढ़ी
प्यार से उसको ब्याह रचाया
दुल्हन बन डोली चढी
आदमी निकला बड़ा निकम्मा
जूये ताश में हमेशा था रमा
घर में पढ गये खाने के लाले
जेवर बर्तन गिरवी रख डाले
साहुकार ने किया फरमान
पैसे दे ले जा सामान
गिरवी रख जा कोई चीज
रख अपने गृहस्थी का मान
किराए से सब कुछ मिलता है
कुछ साल आराम से जी सकती हैं
उसने अपने घर के खातिर
अपना कोख ही गिरवी रख डाली।
अपना कोख ही गिरवी रख डाली।

#सिद्धेश्वरी सराफ (शीलू)
     जबलपुर मध्य प्रदेश

matruadmin

Next Post

बड़ा

Tue Jun 11 , 2019
बड़ा बनना है तो संस्कारो से बनिए बड़ा बनना है तो विचारों से बनिए बड़ा बनने के लिए बड़ी सोच जरूरी है आराम का सुख छोड़ संघर्ष करना जरूरी है बड़ा वही है जगत में जो झुकना जानता है बड़ा वही है जो दुसरो की नजर में चढ़ना जानता है […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।