मां की ममता

vikram
है स्नेह अगाध से भरा हृदय
गजब है सहने की क्षमता
एक ओर दुनिया सारी
एक ओर है मां की ममता
है मां दुनिया में परमेश्वर की
कृति सबसे प्यारी
सब रिश्तों में सब नातों में
मां ही सबसे न्यारी
मां की महिमा क्या बतलाउं
बस इतना कहता हूं
 दुनिया है कांटों का जंगल
मां खुशियों की फुलवारी
चाहे कुछ हो दिल से उसके
प्रेम नहीं है कमता
एक ओर दुनिया सारी
एक ओर है मां की ममता
राहों से कांटें चुन चुन के
स्नेह सुमन बो देती
मां ही है जो बच्चों के
दु:ख में है रो देती
त्याग शब्द भी है फीका
मां के त्याग के आगे
मां तो मां बनने की खातिर
सुंदरता है खो देती
बच्चों को छोड़कर और कहीं न
मन मां का है रमता
एक ओर दुनिया सारी
एक ओर है मां की ममता
है स्नेह अगाध से भरा हृदय
गजब है सहने की क्षमता
एक ओर दुनिया सारी
एक ओर है मां की ममता
विक्रम कुमार 
 वैशाली(बिहार)

matruadmin

Next Post

प्यार का मिलन

Thu May 23 , 2019
जब होंगे हम तुम्हारे पास, तो कयामत निश्चित ही आएगी। धड़कने दो दिलो की थम जाएगी। जब होगा वहां चांदनी रात में , दो दिलो का प्यार भरा मिलन// दिल की यही खासियत होती है। जब वो मचलता या पिघलता है। तब दिनरात कुछ नहीं देखता है । बस उसी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।