ऐ इंसान मुड़ कर तो जरा देख पीछे

sunil vishw

ऐ इंसान मुड़के तो जरा देख भर ले पीछे,
मंजिल से पहले ही रुक गए जो कदम तेरे ..
चलना तो माँ का दामन थाम के सीखा पर जमाने के साथ चलना न आया तुझे ..।

तूने गीता पढ़ी,कुरान पढ़ी,पढ़े वेद, साधु संत,महात्माओं और शिक्षक से ज्ञान की बात तो तूने सुनी समझी।
तुझे अथाह प्यार देने वाली माँ जो मिली,
कंधों पर उठाने वाला पिता मिला, बहिन मिली भाई मिला,
तो राह पे दोस्तों का गुमान मिला।

ऐ इंसान कदम कैसे फिर रुक गए तेरे….।

रास्तों का अंबार तूने बनाया,घर को संसार तूने बनाया,
तो कइयो को रास्ता दिखाया तूने।

पर इक पल में सब खाक हो गया,
जब तू नासमझी में खुदख़ुशी के ख़ंजर को अपने ही जिस्म पे मढ़ गया।
हे इंसान फिर कदम केसे रुक गए तेरे..।

गमे जिंदगी की राह में छोड़ गया, जिसका दामन थाम चलना तूने सीखा,
उसे कैसे आंसू दे गया तू….
बहन रोई,भाई रोया घर में तू मातम सजो गया।
क्या दिया तूने इन्हें मरकर भी।
खुद तो तू चला गया पर,सबको आँसूओं की सौगात दे गया।

मंजिल भी तेरी होगी,आशियाना भी तेरा होगा,
अब आगे नहीं, पीछे मुड़कर तो देख जरा..
कितने मासूम चेहरों की नजर टिकी है तुझ पर,
कितनों का तू रहनुमा, आसमान है..
हे इंसान कैसे कदम रुक गए तेरे …. ।
चलना तो सीखा पर चलना न आया तुझे …..।

परिचय : सुनील विश्वकर्मा मध्यप्रदेश के छोटे गांव महुआखेड़ा (जिला गुना) के निवासी हैं। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा अपने गांव एवं बाद की इंदौर से (स्नातकोत्तर)प्राप्त की है। आप लिखने का शौक रखते हैं।वर्तमान में इंदौर में प्राइवेट नौकरी में कार्यरत हैं।

matruadmin

Next Post

तुम क्या जानो कृष्ण की महिमा

Tue Apr 4 , 2017
राजनीतिक मजबूरी कहिए या भाजपा के विरोध की विकृत मानसिकता,या यह भी कह लीजिए कि हिन्दुत्व के साथ-साथ जमीर भी मर चुका है। आज जब सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत भूषण की भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी पर एक तरफ भाजपा तो दूसरी ओर कांग्रेस ने इनके खिलाफ शिकायत […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।