गजल-आओ चलो मतदान करें

rishabh radhe

प्रेम को आगे रखके हम खुद का सम्मान करें
लोकतंत्र के महापर्व में आओ चलो मतदान करें

गली मोहल्ले गाँव शहर में घूम घूम कर हम भाई
बूढ़े और जवानों का हम सब मिलकर आह्वान करें

जाति धर्म भाषा प्रांत से कुछ पल मन को दूर रखें
सही बटन पर हाथ दबाये ऐसा हम सब ध्यान करें

केवल ये अधिकार नही है ये तो एक कर्तव्य है
इसलिये कहता हूँ सबसे मत का अपने दान करें
पाँच वर्ष पश्चात है मिला है सत्ता चुनने का मौका
लोकतंत्र के महापर्व का हम सब मिल गुणगान करें

सुबह सुबह उठकर के हम सब वोट डालने को जाएँ
स्वच्छ प्रतिनिधि अपना चुनकर बस इतना अवदान करें

ऋषभ चलो मतदान करें हम ,चलो चले मतदान करें
निज अधिकार समझकर हम सब बढ़ चढ़के मतदान करें

           #ऋषभ तोमर(राधे)

परिचय : ऋषभ तोमर(राधे) मध्यप्रदेश के शहर अम्बाह (जिला मुरैना) में रहते हैंl इनकी आयु २० वर्ष है,और लिखने का शौक रखते हैंl 

matruadmin

Next Post

वूमन आवाज' का दूसरा अंक मेरे हाथों में है, और मैं सम्मोहित हो रही हूं

Fri Apr 12 , 2019
वूमन आवाज’ का दूसरा अंक मेरे हाथों में है, और मैं सम्मोहित हो रही हूं उस के  आवरण पृष्ठ को देख कर।   इतना अर्थपूर्ण और -सुन्दर  है  आवरण पृष्ठ कि नज़र हटाने का मन ही नहीं करता।   मैं  शिखा जी से पूर्णत: सहमत हूं कि  ”  एक स्त्री […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।