बेटी !

0 0
Read Time3 Minute, 31 Second
chaganlal garg
हमारा नृत्य हैं बेटी ,दिलो में गीत सी मचली!
बड़े नैना विराने हैं, लगाई प्रीत सी कजली !
हमेशा मान में रखना, यही फूलों भरी क्यारी!
मधुरता का बहे झौंका, लगे सबसे बड़ी प्यारी!!
मिटा दो भेद की धारा, इसी मे द्वेष हैं सारा !
अनोखी रीत पाली हैं, बनी है शर्म की कारा!
सुनो बेटा विरोधी हो, भरे संताप धन पेटी !
दुखों के जाल बिखरे हो ,समेटे प्यार से बेटी !!
कभी इसको न कम आंको, निराली साधना तेरी!
नदी सी भूमिका जानो , बहे नित भावना मेरी !
अकड़ सब भूल जाना है, कहाँ बेटे सहारा हैं !
सुधा बेटी पिलाती है , जहर का जाल न्यारा हैं!!
बना अस्तित्व ही तेरा, दुखों को बाँट लेती हो !
करो नित प्रेम की वर्षा, हमे झकझोर देती हो !
कभी पीड़ा भरी काया , सजग हो ताप हरती हो!
रहेगा प्यार का नाता, तनिक विश्वास करती हो !!
पढाओ त्याग कर सारा , हमारी बेटियाँ निखरे!
मिटाओ मूढ़ता भारी , मिले खुशियाँ नहीं बिखरे !
जमाने में उजाला हो, बढेगी रोशनी सारी !
मिले अधिकार भी पूरा, करो नवनीत तैयारी !!
#छगन लाल गर्ग विज्ञ
परिचय-
छगन लाल गर्ग “विज्ञ”! 
जन्मतिथि :13 अप्रैल  1954 
जन्म स्थान :गांव -जीरावल तहसील – रेवदर जिला – सिरोही  (राजस्थान ) 
पिता : श्री विष्णु राम जी 
शिक्षा  : स्नातकोतर  (हिन्दी साहित्य ) 
राजकीय सेवा :  नियुक्ति तिथि 21/9/1978 (प्रधानाचार्य, माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान ) 
30 अप्रैल  2014 को राजकीय सेवा से निवृत्त । 
प्रकाशित पुस्तके :  “क्षण बोध ” काव्य संग्रह गाथा पब्लिकेशन,  लखनऊ  ( उ,प्र) 
“मदांध मन” काव्य संग्रह,  उत्कर्ष प्रकाशन,  मेरठ (उ,प्र) 
“रंजन रस” काव्य संग्रह,  उत्कर्ष प्रकाशन,  मेरठ (उ,प्र) 
“अंतिम पृष्ठ” काव्य संग्रह,  अंजुमन प्रकाशन,  इलाहाबाद  (उ,प्र) 
“तथाता” छंद काव्य संग्रह, उत्कर्ष प्रकाशन, मेरठ (उ.प्र.) 
“विज्ञ विनोद ” कुंडलियाँ संग्रह , उत्कर्ष प्रकाशन मेरठ (उ.प्र. ) । 
“विज्ञ छंद साधना” काव्य संग्रह, उत्कर्ष प्रकाशन!
साझा काव्य संग्रह – लगभग २५
सम्मान : विद्या वाचस्पति डाक्टरेट मानद उपाधि, साहित्य संगम संस्थान नईं दिल्ली द्वारा! विभिन्न साहित्यिक मंचो से लगभग सौ से डेढ सो के आस-पास! 
वर्तमान मे: बाल स्वास्थ्य  एवं निर्धन दलित बालिका शिक्षा मे सक्रिय सेवा कार्य ।अनेकानेक साहित्य पत्र पत्रिकाओ व समाचार पत्रों में कविता व आलेख प्रकाशित। 
वर्तमान पता : सिरोही (राजस्थान )

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चरित्र

Sat Apr 6 , 2019
चरित्र बहुत अनमोल है रखिए इसे सम्भालकर मन,वचन कर्म बेदाग हो रखिए कदम सम्भालकर जिंदगी बीत जाती है चलन अपनी सुधारने में एक जरा सी फिसलन रख देती खेल बिगाड़कर कदम कदम पर कांटे बोती बैरन माया राह में हमारी बचकर उससे रहना होगा संयम की बाह पकड़कर सेवा,साधना,सद्कर्मो से […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।