भौंडसी की आड़ में भौंडे षडयंत्रों से बाज आएं सैक्यूलरवादी : विहिप

 

vinod bansal

नई दिल्ली। मार्च 24, 2019।

हरियाणा के गुरूग्राम के गांव भौंडसी में होली के दिन घटी एक घटना के एक तरफा वीडियो पर मचे बवाल पर विश्व हिंदू परिषद ने सैक्यूलरवादियों के चेताते हुए उनसे भौंडसी की आड़ में अपने भौंडे षड्यंत्रों से बाज आने को कहा है। विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेंद्र जैन ने आज कहा है कि चंदन की हत्या, अंकित की जिबह व बरेली और मुरादाबाद में होली खेलने वालों पर जेहादियों के दंगों पर मौन रहने वाली सेकुलर विरादरी, भौंडसी में कुछ मुसलमानों की पिटाई की खबर सुनकर अचानक नींद से जाग जाती है। वह यह भी जानने की कोशिश नहीं करती कि इस झगड़े की शुरुआत उन्हीं मुस्लिम युवकों द्वारा की गई थी।

उन्होंने कहा कि गांव के एक मामूली झगड़े को एक अराजक मुख्यमंत्री के ट्वीट द्वारा जो साम्प्रदायिक रंग दिया गया और हिन्दू समाज को गुंडे व दंगाई कहकर अपमानित किया गया वह बेहद निंदनीय है। इस ट्वीट के बाद सेक्यूलर बिरादरी को लगा कि वह इस बहाने से देश के साम्प्रदायिक माहौल को गरमा सकते हैं, बिना जानकारी लिए वे मैदान में कूद पड़े।

विहिप ने यह भी कहा कि इस विषैले वातावरण से प्रशासन दबाव में आ गया और बिना गहन जांच के जिस प्रकार हिन्दू युवक को गिरफ्तार किया गया वह बहुत आश्चर्यजनक है। हिन्दू समाज पर अत्याचार हो, यही सेक्यूलर बिरादरी की चाहत भी थी। एक तरफा वीडियो जारी करने पर पैदा किया गया यह बवाल इस बिरादरी की हिन्दू विरोधी मानसिकता को ही दर्शाता है।

डॉ जैन ने कहा कि दो दिन पूर्व ही इसी मुख्यमंत्री द्वारा जिस प्रकार स्वास्तिक के रूप में हिन्दू समाज को झाड़ू मारकर भगाते हुए दिखाया गया वह न केवल हिन्दू समाज बल्कि सम्पूर्ण देश की उज्ज्वल परम्पराओं का अपमान है। दबाव बढ़ता देख, स्वास्तिक को हिटलर का चिन्ह बताकर अपने पापों पर पर्दा डालने का भी उन्होंने असफल प्रयास किया।

विश्व हिंदू परिषद ने सभी सेक्यूलरवादियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह चंद वोटों की खातिर हिन्दू- मुसलमानों के बीच खाई को और चौड़ा करने का षडयंत्र न रचे और भारत की शांतिपूर्ण सह- अस्तित्व की पुरातन परम्परा पर चोट करने से बाज आएं।

विहिप ने भारत के सम्पूर्ण समाज से भी अपील की है कि वह इन षड्यंत्रकारियों के बहकावे में न आकर देश के भाई चारे को बनाये रखे।

जारी कर्ता :

विनोद बंसल

(राष्ट्रीय प्रवक्ता)

विश्व हिन्दू परिषद्

matruadmin

Next Post

विद्यालय

Sun Mar 24 , 2019
विद्यालय को जेल समझने वालों तुम इतना सुन लो, ये स्वतंत्रता की उड़ान है, अपने पंख यहाँ चुन लो माना कि अभी वक़्त तुम्हारा है इतिहास पढ़ने का, मिलेगा मौका तुम्हें भी खुद अपना इतिहास गढ़ने का माना कि अभी राह कठिन है, कठिन चढ़ाई पर्वत-सी, थककर तुम यूँ बैठ […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।