क्या शायु ने शौक़ दिखाया
घर में आकर पेड़ लगाया
हरी भरी ये डाली उसकी
वो करता रखवाली उसकी
वक़्त से पानी भी देता है
खाद भी आकर ले लेता है
घेर के ईंटे से वो आये
कहीं ना बकरी ये खा जाये
ख़ुशियाँ कितनी वो पाता है
रोज़ पेड़ जो बढ़ जाता है
कुछ दिन में बस अब ये होंगे
उसमें फल और फूल लगेंगे
छाँव भी इससे मिल जायेगी
ठंड हवाएं भी आयेगी
कभी दरख़्त न वो काटेगा
सब फल आपस में बांटेगा
#डॉ.जियाउर रहमान जाफरी
परिचय : डॉ.जियाउर रहमान जाफरी की शिक्षा एम.ए. (हिन्दी),बी.एड. सहित पीएचडी(हिन्दी) हैl आप शायर और आलोचक हैं तथा हिन्दी,उर्दू और मैथिली भाषा के कई पत्र- पत्रिकाओं में नियमित लेखन जारी हैl प्रकाशित कृति-खुले दरीचे की खुशबू(हिन्दी ग़ज़ल),खुशबू छूकर आई है और चाँद हमारी मुट्ठी में है(बाल कविता) आदि हैंl आपदा विभाग और राजभाषा विभाग बिहार से आप पुरुस्कृत हो चुके हैंl आपका निवास बिहार राज्य के नालंदा जिला स्थित बेगूसराय में हैl सम्प्रति की बात करें तो आप बिहार सरकार में अध्यापन कार्य करते हैंl
Thu Feb 28 , 2019
मीत सुनो प्रिय रचनाकार, कविता को दें नव आकार। लिख कवि देशधरा के गान, मात भारती हित के मान। लिखना पहले सीना तान, जय जवान,भारत सम्मान। पीर किसानी लिखना मीत, जय विज्ञान निभाती प्रीत। देश प्रेम रचना संगीत, इंकलाब मत वाले गीत। जोश जगाने वाले नाद, लिखने भगतसिंह आजाद। लिखना […]