नेताजी से बड़ा नेताजी का नाम

0 0
Read Time9 Minute, 33 Second
avdhesh
सदियों से मकड़जाल में फँसाये रखने की हुनर रखते थे। अमरबेल की तरह सहारे को ही चूसकर निष्पाण करने का महारत हासिल था। अपने स्वार्थ के लिए न्याय की आड़ में अन्याय को बढ़ावा देने में वे दक्ष थे। बाँट – बाँटकर किसी का भी बंटाधार करने की कला वंशानुगत थी। लड़ते कम थे और लड़ाते ज्यादा थे। अवसरवाद के प्रबल हिमायती थे वे, इसीलिए तो उनके साम्राज्य में सूर्य अस्त नहीं होता था। ये ब्रितानी ही थे जिनका आधिपत्य दुनिया के ऊपर था। सोच पाना भी असम्भव था कि इनके पंजों से सही सलामत मुक्ति मिल सकती है! दुनिया के तमाम देश छटपटा रहे थे आजादी के लिए। उनमें से भारत भी एक था जहाँ क्रान्ति की ज्वाला बार – बार वन की आग की तरह फैली और स्वयं की राख तले बुझ गई। नौ दशकों के लगातार कमोबेश शहादत के बावजूद भी आजादी से हम मरहूम थे…….दूर थे।
शहीदे आजम भगत सिंह, चन्द्रशेखर, रामप्रसाद बिस्मिल, पंजाब केसरी लाला लाजपत राय, खुदीराम बोस और इनके जैसे हजारों लोगों की कुर्बानी प्रत्यक्ष रूप से सकारात्मक फल नहीं दे सकी। लोग निराश हो जाते लेकिन बालगंगाधर तिलक के गीता रहस्य का अभिमन्यु चक्रव्यूह की चुनौती स्वीकार कर चुका था। आजादी उसका एकमात्र लक्ष्य थी। इतिहास साक्षी है कि जब – जब कृष्णार्जुन महाभारत से दूर हुए तब – तब चक्रव्यूह की कुटिल चुनौती दी गई। चक्रव्यूह रचने वाला हमेशा भूल जाता है कि हर चक्रव्यूह के लिए वीरप्रसूता भारत माँ ने पहले से ही अभिमन्यु को तैयार कर रखा है जिसकी शहादत न सिर्फ चक्रव्यूह बल्कि महाभारत के अन्त का कारण बनती है।
सन् 1932 के बाद भारत की सक्रिय राजनीति में भी सुभाष चन्द्र बोस के रूप में एक अभिमन्यु का अभ्युदय हुआ। उसके समक्ष न सिर्फ दुश्मनों की अजेय फौज थी बल्कि आस्तीन के साँपों की संख्या भी बहुतेरी थी। सुभाष चन्द्र बोस जो अपनी क्षमता से नेताजी बन गये थे, उनको कांग्रेस के गाँधीमय अस्तित्व से बहुत निराशा हुई। वे हर मुद्दों पर अलग – थलग पड़ जाते। अन्तत: गाँधीजी से उनका मोहभंग हुआ और अपने बल बूते कुछ कर गुजरने का जज्बा लिए भारत के सीमावर्ती देशों में योजना को अमली जामा पहनाने में जुट गये। उन्होनें चिंतन करते हुए पाया कि यह गुलामी सिर्फ हमारी समस्या नहीं है अपितु हमारे आस – पास के सारे देश इससे ग्रसित हैं। सबकी समस्या एक जैसी ही है। आश्चर्य जनक बात यह भी थी कि भारत से ज्यादा समर्थन उनको भारत के बाहर से मिला जो उनके लिए उत्साह वर्द्धक था। सोच – समझकर वे आजाद हिंद फौज को मजबूत करने में संलग्न हो गये। अब अंग्रेजों पर कई ओर से हमले होने शुरु हो गये। विश्वयुद्ध का डंका बज चुका था। उस वक्त भारत की राजनीति दो विपरीत खेमों में बँट चुकी थी। एक खेमा गाँधी जी के नेतृत्व में इस दुख की घड़ी में अंग्रेज समर्थक था तो दूसरा खेमा नेताजी के नेतृत्व में अंग्रेज विरोधी। उधर जर्मनी ने अंग्रेजों की नाक में दम कर रखा था। क्रिप्स मिशन के लॉलीपॉप से कांग्रेस भी धोखा खाकर अलग हट गई थी। यह स्वीकार करने में हमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए कि अंग्रेजों के खिलाफ आधी दुनिया का नेतृत्व हमारे नेताजी ने किया था। गाँधीजी की अहिंसा कुछ हल्की पड़ी और कांग्रेस ने भारत छोड़ो आन्दोलन एवं करो या मरो का राग छेड़ दिया। बौखलाये अंग्रेज ब्रिटेन को लेकर चिंतित रहने लगे थे। जर्मनी – जापान भी अंगेजों के लिए भारी पड़ रहे थे।  भारत के भीतर भी जनक्रान्ति भड़क उठी थी।
बहुमुखी प्रहार अंग्रेजों के लिए अप्रत्याशित एवं असह्य था। जगह – जगह से पाँव उखड़ने लगे थे। अमेरिका को दो विनाशकारी परमाणु बम छोड़ना पड़ा। राजनैतिक विश्वयुद्ध ठहर गया किन्तु जनाक्रोश चरम पर था। इसी बीच नेताजी सदा – सदा के लिए रहस्मय ढंग से हमें छोड़कर चले गये।
कहानी का क्लाइमेक्स तो उनके जाने के बाद ही शुरु हुआ। नेताजी का गायब होना उनके समर्थकों के मन में आशा का संचार कर गया और विरोधियों को और भी भयभीत कर गया। दोनों इस एक अटल सत्य पर कायम थे कि कुछ बहुत बड़ा होने वाला है नेताजी के द्वारा। अब नेताजी से बड़ा नेताजी का नाम हो गया था। अंग्रेजों के मन में पल – प्रतिपल नेताजी का खौफ रहने लगा। सेक्सपीयर के जूलियस सीजर को मारने के बाद भी लोग भयभीत होकर स्वयमेव मरने लगे थे जबकि सुभाष बाबू के मृत्यु का तो कोई प्रमाण भी नहीं था। षड्यन्त्रकारी उनकी मौत का प्रचार करते रहे लेकिन दुनिया में कोई भी इस बात को पचा नहीं पाया था। अन्तत: अंग्रेज सिमटते चले गये और न सिर्फ भारत बल्कि भारत के साथ ही बहुत से देश आजाद हो गये। नेताजी का अन्तहीन अन्त नेताजी से भी बढ़कर प्रभावकारी रहा है। अभिमन्यु अदृश्य होकर भी महाभारत की समाप्ति का कारण बना।
परिचय
नाम : अवधेश कुमार विक्रम शाह
साहित्यिक नाम : ‘अवध’
पिता का नाम : स्व० शिवकुमार सिंह
माता का नाम : श्रीमती अतरवासी देवी
स्थाई पता :  चन्दौली, उत्तर प्रदेश
 
जन्मतिथि : पन्द्रह जनवरी सन् उन्नीस सौ चौहत्तर
शिक्षा : स्नातकोत्तर (हिन्दी व अर्थशास्त्र), बी. एड., बी. टेक (सिविल), पत्रकारिता व इलेक्ट्रीकल डिप्लोमा
व्यवसाय : सिविल इंजीनियर, मेघालय में
प्रसारण – ऑल इंडिया रेडियो द्वारा काव्य पाठ व परिचर्चा
दूरदर्शन गुवाहाटी द्वारा काव्यपाठ
अध्यक्ष (वाट्सएप्प ग्रुप): नूतन साहित्य कुंज, अवध – मगध साहित्य
प्रभारी : नारायणी साहि० अकादमी, मेघालय
सदस्य : पूर्वासा हिन्दी अकादमी
संपादन : साहित्य धरोहर, पर्यावरण, सावन के झूले, कुंज निनाद आदि
समीक्षा – दो दर्जन से अधिक पुस्तकें
भूमिका लेखन – तकरीबन एक दर्जन पुस्तकों की
साक्षात्कार – श्रीमती वाणी बरठाकुर विभा, श्रीमती पिंकी पारुथी, श्रीमती आभा दुबे एवं सुश्री शैल श्लेषा द्वारा
शोध परक लेख : पूर्वोत्तर में हिन्दी की बढ़ती लोकप्रियता
भारत की स्वाधीनता भ्रमजाल ही तो है
प्रकाशित साझा संग्रह : लुढ़कती लेखनी, कवियों की मधुशाला, नूर ए ग़ज़ल, सखी साहित्य, कुंज निनाद आदि
प्रकाशनाधीन साझा संग्रह : आधा दर्जन
सम्मान : विभिन्न साहित्य संस्थानों द्वारा प्राप्त
प्रकाशन : विविध पत्र – पत्रिकाओं में अनवरत जारी
सृजन विधा : गद्य व काव्य की समस्त प्रचलित विधायें
उद्देश्य : रामराज्य की स्थापना हेतु जन जागरण 
हिन्दी भाषा एवं साहित्य के प्रति जन मानस में अनुराग व सम्मान जगाना
पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में हिन्दी को सम्पर्क भाषा से जन भाषा बनाना
 
तमस रात्रि को भेदकर, उगता है आदित्य |
सहित भाव जो भर सके, वही सत्य साहित्य ||

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेताजी सुभाषचंद्र बोस 

Tue Jan 22 , 2019
  देकर  जयहिंद  ओजमय नारा गोरे शासन को खूब ललकारा । लेकर आजाद  हिंद  सेना  को अंग्रेजों को जवाब दिया करारा ।। था  स्वरुप  इनका  सबसे  न्यारा दिया  नाम  नेताजी ,बोस  प्यारा । कष्टों में भी नही छोड़ा धैर्य अपना ऐसे वीर  को नमन करें जग सारा ।। क्रांतिदूत बन  […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।