चुटकी भर सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो नरेन्द्र बाबू..

1

चुटकी भर सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो नरेन्द्र बाबू..

संजय यादव
महारथी कर्ण को अपना कवच कुण्डल उतारने में जितना दर्द नहीं हुआ होगा,उससे ज्यादा नेता लोगों को ‘लाल बत्ती’ उतारने पर हुआ है। क्योंकि….,एक लाल बत्ती की कीमत तुम क्या जानो नरेन्द्र बाबू… असलियत में सरकारी गाड़ी पर  लालबत्ती तो उसकी मांग का सिंदूर होती है। किसी से सिंदूर छीनकर क्या अनुभव होता है,पूछिए ज़रा उससे।
 खैर,बिना लाल बत्ती के हमारे अपने खड़े किए सफ़ेदपोश नेताओं की सरकारी गाड़ी विधवा लगेगी। बत्ती निकालने की बत्तीबाजी है या क्या सही में बत्तीबाज वीआईपी सुविधाओं को भोगना बन्द कर देंगे। क्य्ये नेता पीएम नरेन्द्र मोदी को जताने-बताने की खातिर महंगी कारों में घूमना ही बन्द कर देंगे? क्या ट्रैफिक सिग्नलों पर अब आम जनता को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा? बत्ती के बिना भी नेता जी निकल जाए, फिर कहीं जाकर आम जनता अपने नियत स्थान पर पहुँच पाएगी। जनता की सुविधाओं के लिए करोड़ों रुपयों से तैयार सड़कों पर क्या अब नेताजी टोल टैक्स भी चुकाएंगे या बत्ती सिर्फ दिखावे के लिए सिंदूर की तरह ही उतारी है। लगता यही है कि,इनकी  झाँकीबाजी कायम रहेगी। वीआईपी सुविधाओं को छोड़ने का दावा कर रहे ये बत्तीबाज नेता जब सरकारी खजाने को खाली करना बन्द कर देंगेतब ही बत्ती उतारने का असली मकसद साबित होगा। जब नेताजी सरकारी पैसों से निजी खर्च बन्द कर देंगे,तब ही नेता जी से जनता खुश होगी।बत्ती छोड़ने से के बाद नेताजी आपको आपकी बत्तियों की कसम…कृपया ये नौटंकी बन्द कर दीजिए और जनता को उल्लू बनाना भी छोड़ दीजिए।
सवालों के सारथि बनते-बनते कब आप खुद सवाल बन बैठे , समझ से परे है |बत्ती का महिमा मन्डन नहीं बल्कि उसके बाद होने वाली असुविधाओं से कम से कम जनता परेशान ना हो यह ज़रूरी है|
#संजय यादव
परिचय :
संजय यादव इंदौर में खण्डवा रोड पर रहते हैं और जमीनी रुप से सक्रिय पत्रकार हैं। आपने एम.कॉम,एम.जे. के साथ ही इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया है। कई गम्भीर विषयों पर आप स्वतंत्ररुप से कलम चलाते रहते हैं।

matruadmin

One thought on “चुटकी भर सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो नरेन्द्र बाबू..

Comments are closed.

Next Post

अब हिन्दी में भी पासपोर्ट के लिए आवेदन शुरु

Mon Apr 24 , 2017
अब आप पासपोर्ट के लिए हिन्दी में भी आवेदन कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु हिन्दी का भी एक प्रावधान रखा है। दरअसल,यह कदम हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा अधिकारिक भाषा पर आधारित संसद समिति की नौवीं रिपोर्ट में भाषा को […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।