मनुष्य की हार जीत का दारोमदार मनुष्य के मन पर ही है

renu
मन के हारे हार है,मन के जीते जीत
आज सुबह जैसे ही उठी पता नहीं क्यों लगा कि कुछ अप्रिय घटना होने वाली है।
 मन डर गया पर मैंने कमर कस ली कि चाहे कुछ भी हो परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दूंगी।
 दृढ़ निश्चय किया कि आज के दिन को आनंद और उल्लास का दिन बनाकर दम लूंगी बस नकारात्मकता काफूर।
परिणाम यह हुआ कि आने वाली असफलता और संकट चाहकर भी पास नहीं आया क्योंकि मैंने अपने विचारों को अपने अनुकूल बना लिया।
जीवन में किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए जरूरी है कि आप दृढ़ इच्छा शक्ति को अपने पास रखते हैं।
 विघ्न बाधाएं तो जीवन में आती जाती रहती हैं, इन से घबराकर इन के समक्ष घुटने ना टेककर अपना काम त्यागने की मत सोचिए, ना ही संघर्ष से मुंह मोड़िए।
 -महान कवि ‘जगदीश गुप्त ने सच ही कहा  है —–
सच हम नहीं सच तुम नहीं
सच है महज संघर्ष ही
कांटे मिले कलियां खिले
 हारे नहीं इंसान संदेश जीवन का यही।
दृढ़ निश्चय के साथ चिड़चिड़ापन, निराशा,ईर्ष्या, चिंता जैसे बुरे नकारात्मक भावों को मन से बाहर निकालकर अपनी इच्छा शक्ति को सकारात्मकता का बल प्रदान कीजिए फिर देखिए आप जीत महसूस करेंगे।
 अपनी आकांक्षाओं और इच्छाओं को इसी सकारात्मकता के गुण से लंबा बनाइए । जीवन को कई खट्टे मीठे अनुभव से गुजरना पड़ता है जहां अच्छा वक्त हमें खुशी देता है वही बुरा वक्त हमें जीवन रूपी संग्राम में मजबूत बनाता है ।
हम अपनी जिंदगी की सारी घटनाओं को अपने अनुकूल नहीं बना सकते। जैसा हम चाहते हैं जिंदगी हमेशा वैसी नहीं हो सकती।  हंसाने और रुलाने का नाम ही जिंदगी है।
 जो किसी भी हाल में बिना घबराए हुए आगे बढ़ना जानते हैं, उन्हीं के आगे जिंदगी सिर झुका आती है।
 थोड़ी सी असफलता से हार मानकर नहीं बैठे वरन दुगने उत्साह के साथ अपने मन को मजबूत बनाएं और अपने आप से कहें कि यह काम करके ही दम लूंगा ।आज नहीं तो कल मैं अपना लक्ष्य पा कर ही रहूंगा।
 हमेशा कोशिश करिए।
 सफल होने की एक छोटी सी कोशिश आप में आशा की चिंगारी का प्रस्फुटन कर आगे बढ़ने को प्रेरित करती है।
 महान लोगों का उदाहरण अपने सामने रखिए। वे भी संघर्षों की कड़ी धूप में तपकर ही कंचन बनकर निकले हैं।
जब उनके रास्ते में बाधाएं आई तो उन्होंने अवसाद ग्रस्त हुए बिना अपनी सहनशीलता, इच्छाशक्ति और मनोबल से सफलता पाई।
 उदाहरणार्थ – अब्राहम लिंकन, विज्ञान क्षेत्र में एडिसन ऐसे न जाने कितने नाम है- जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में अपनी प्रबल इच्छाशक्ति और मन की मजबूती से विजय हासिल की। जीवन एक संग्राम है इसका मुकाबला कीजिए एक ध्येय चुनो और उसे पाने में पूरी शिद्दत के साथ जुट जाओ क्योंकि कष्ट पाए बिना कोई भी खुशी नहीं मिलती।
 कहा भी गया है—-
 लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं।
 हर जिंदगी को एक नया ख्वाब दो
चाहे पूरा ना हो पर आवाज दो
एक दिन पूरे हो जाएंगे सारे ख्वाब तुम्हारे
 सिर्फ एक शुरुआत तो दो ।
जिस तरह इंद्रधनुष बनने के लिए बारिश और धूप दोनों की जरूरत होती है उसी तरह पूर्ण व्यक्ति मतलब जिंदगी की धूप में तपने के लिए खट्टे-मीठे अनुभवों से गुजरना ही जीवन है। मन से मजबूत बनो,मन को अडिग रखो कभी भी अपने मन से मत हारो ।नहीं तो जीती हुई बाजी हार जाओगे।
#रेनू शर्मा*शब्द मुखर*
जयपुर

matruadmin

Next Post

ज्ञान

Fri Jan 4 , 2019
भक्ति जब पूरी होती मिलता ज्ञान प्रकाश ईश्वरीय योग लगाकर देखो पूरी हो जाती हर आश एक दूसरे को शुम कामना से मन का मैल मिट जाता हर किसी का भला हो सोच से सदभाव भी बढ़ जाता ईश्वर को साथी बनाने से दुश्मन न रहेगा कोई धर्मपरायण जीवन होगा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।