*पूजा की थाली सजती है*
*अक्षत पुष्प रखें रोली।*
*काव्यजगत में ध्रुव सी चमके,*
*कवि प्रिया,काव्य रंगोली।*
.
*हिन्दी साहित सृजन साधना,*
*साध करे भाषा बोली।*
*कविता गीत गजल चौपाई,*
*लिखे कवि काव्य रंगोली।*
.
*दोहा छंदबद्ध कविताई,*
*मुक्तछंद,प्रीत ठिठोली।*
*प्रेम रीति शृंगार सलौने,*
*पढ़ि देख काव्य रंगोली।*
.
*लिखे सभी पर्व की बातें,*
*ईद दीवाली व होली।*
*गंगा जमनी रीत निभाती,*
*अरमान काव्य रंगोली।*
.
*नीरज खिलते काव्य सरोवर,*
*बीच सभा कविजन टोली।*
*करे पुरस्कृत कलमकार को,*
*यही वह काव्य रंगोली।*
.
*रामायण गीता की बातें,*
*बाइबिल कुरान सतोली।*
*देश धर्म मर्याद मुसाफिर,*
*पथ,यही काव्य रंगोली।*
.
*देश सुरक्षा,सीमा रक्षा,*
*शत्रु की छाती में गोली।*
*जागरूक साहित्यिक प्रहरी,*
*रहे प्रिय काव्य रंगोली।*
नाम– बाबू लाल शर्मा
साहित्यिक उपनाम- बौहरा
जन्म स्थान – सिकन्दरा, दौसा(राज.)
वर्तमान पता- सिकन्दरा, दौसा (राज.)
राज्य- राजस्थान
शिक्षा-M.A, B.ED.
कार्यक्षेत्र- व.अध्यापक,राजकीय सेवा
सामाजिक क्षेत्र- बेटी बचाओ ..बेटी पढाओ अभियान,सामाजिक सुधार
लेखन विधा -कविता, कहानी,उपन्यास,दोहे
सम्मान-शिक्षा एवं साक्षरता के क्षेत्र मे पुरस्कृत
अन्य उपलब्धियाँ- स्वैच्छिक.. बेटी बचाओ.. बेटी पढाओ अभियान
लेखन का उद्देश्य-विद्यार्थी-बेटियों के हितार्थ,हिन्दी सेवा एवं स्वान्तः सुखायः