दीपक तले उजाला…पुस्तक समीक्षा

IMG-20180922-WA0033
पुस्तक समीक्षा
शीर्षक – दीपक तले उजाला
कवयित्री : आदरणीया उर्मिला श्रीवास्तव जी
पृष्ठ : 100
मूल्य : 100₹
दीपक तले अंधेरा जी हम सबने सुना और सुन रखा है, कि दीपक तले अंधेरा और वास्तविकता भी यही है, यथार्थपूर्ण कि दीपक जहाँ को तो रौशनी देता है, किन्तु उसके तले ही अंधेरा स्थापित रहता है। आज जब मेरे हाँथ में *दीपक तले उजाला* काले रंग के पृष्ठ दैदीप्यमान होता दीपक से सुसज्जित आयी और हमने इसके पृष्ठों को पलट कर देखा , तो दीपक तले अंधेरा की सभी यथार्थता आज धरी की धरी रह गईं। क्योंकि पन्नो में भीतरी अन्तर्वेदनायें , उन्नत सोच से परिपूर्ण भावनाओं आदि ने सिद्ध किया कि यदि हमारी सोच अच्छी है, और हमारी इच्छा शक्ति प्रबल है, तो निश्चितता हमारे हांथों में है,कि *हम दीपक तले भी उजाला कर सकते हैं।*
          पुस्तक के संकलन उसे मूर्त रूप प्रदान कर जनमानस को लोकार्पित करने हेतु हमें एक अलग ढंग से सोचने के लिए मजबूर करने हेतु सर्वप्रथम इस *‛दीपक तले उजाला’* पुस्तक की कवयित्री आदरणीया उर्मिला श्रीवास्तव जी को बहुत बहुत बधाई संग आभार प्रकट करती हूँ।
          सर्वप्रथम यदि पुस्तक में भावों को देखा जाए , तो भावों की गढ़ता इस पुस्तक को भावनात्मक दृष्टि अत्यंत दृढ़ता प्रदान करते हैं, जिससे भावनात्मक पक्ष प्रबल होने के साथ – साथ पाठकों को पुस्तक से आत्मीय भाव से जोड़ते हैं। पुस्तक में कवयित्री द्वारा पन्नो के कैनवास पर उकेरे गए भाव चित्रात्मक रूप में हमें उस दृश्य से सीधा – सीधा जोड़ते हैं, और एक सीख, एक उद्देश्य को प्रकट करते हैं। भावनात्मक सबलता इस पुस्तक की जान है, और पुस्तक को बार – बार पढ़ने के लिए मजबूर करती है।
          प्रस्तुत पुस्तक में शब्दशक्ति या बिंबांकन की बात की जाए तो अनेक पहलू देखने को मिलते हैं, जिसमें अभिधा या लक्षणा में अनेक तरह के बिंब प्रस्तुत किये गए जैसे –
 *उड़ी हुई आंखों से निंदिया जाग जाग मैं हार गई।*
 *कविता का सागर उमड़ा है, सब बातें बेकार हुई।।*
आपका यह कविता कहना का माध्यम बेहद अनूठा है, एवं एक सार्थक सन्देश देने में सक्षम । पुस्तक में शब्दों का चयन एवं भावों का कहन अत्यंत गहरा एवं तरल है, जोकि सीधा छाप हमारे मनमस्तिष्क पर छोड़ता है, और समाज मे हो रही घटनाओं वेदनाओं के प्रति सोचने को मजबूर करता है, जैसे –
 *कहा बाप ने तब बेटे से मुझको सजा मिली है।*
 *तुझसे पहले एक बेटी की हत्या मैंने की है।।*
                        या
 *हम उनकी क्या सेवा करते बस मेवा ही लेते हैं।*
 *धरती जल देती हमको हम उसका दोहन करते हैं।।*
          भाव कई बिंदुओं को एकत्र करते हुए कई अनुभाग में ढलते हैं, तब जा पुस्तकाकार रूप पाते हैं, इसी प्रकार समीक्षा भी अनेक बिंदुओं को समावेश है, जिसमें अन्यत्र बिंदुओं पर यह पुस्तक *दीपक तले उजाला* खरी उतरती है, और अपनी सार्थकता को इस समाज मे स्थापित करने में पूर्णतया खरी उतरती है। यह पुस्तक एक प्रखर लेखनी एवं सशक्त हस्ताक्षर उर्मिला श्रीवास्तव जी की पहचान है, जो इस साहित्य वरन समाज मे किसी परिचय की कोई मोहताज नहीं है। आपके अनेकानेक बार बधाई सहित हार्दिक शुभकामनाएं।
#सौम्या मिश्रा अनुश्री

matruadmin

Next Post

मुझे उनका दीदार कई बार देना

Wed Sep 26 , 2018
मैं ग़मों से घिरा हुआ हूँ कई सदी से तुम आना कभी तो नज़र उतार देना माँ नहीं रही तो कमी बहुत खलती है तुम आना तो मेरा आँगन बुहार देना अँधेरों का शागिर्द ही हो गया हूँ जैसे रौशनी सा तुम मेरा जीवन सुधार देना वक़्त सारा उड़ गया […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।