अनुशासन के लिए तानाशाही ही सही…

pradeep upadhyay
उन्होंने कहा है तो सच ही होगा।यदि अनुशासन में किसी को लायेंगे तो तानाशाह तो कहलायेंगे ही।घर हो,परिवार हो,दफ्तर हो,सदन हो,समाज हो या देश हो सब अपने अनुरूप हो,सभी अपने अनुसार चलें,शायद यही तो अनुशासन है।लेकिन व्यवस्था सुधारने या व्यवस्था करने के नाम पर अनुशासन लागू कर भले ही हम इसे अनुशासन पर्व का नाम दे दें,चंगेजी घोड़े कहाँ मानने वाले!

घर में मुखिया की अनुशासन की हुकूमत तभी तक चल सकती है जब तक सत्ता सूत्र खासकर अर्थ सत्ता निरंकुश रूप से मुखिया के हाथ में हो।यदि मुखिया ने अपने सत्ता सूत्र मुखियानी के हाथों में थमा दिये तो समझो हो गई पूरी राम कहानी।फिर तो मुखियानी की हिटलरशाही चलेगी और जमकर चलेगी।यह भी तभी तक जब तक कि अगली पीढ़ी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो जाती।फिर कोई नया तानाशाह जन्म ले लेगा।

सत्ता सूत्र एक जगह टिकते भी कहाँ हैं, तब फिर तानाशाही कितने दिन तक!अनुशासन यानी नियमों में बंधकर रहना।बंधन में रहना किसे पसंद है।एक दार्शनिक ने कहा भी था कि – “मनुष्य स्वतंत्र पैदा होता है लेकिन सर्वत्र जंजीरों में जकड़ा जाता है।”स्वाभाविक ही है कि वह इन जंजीरों से मुक्ति का प्रयास करता रहता है।मजबूरी जब तक बांधकर रखे तभी तक तो बंधे रहेंगे, तभी तक अनुशासन भी,उसके बाद तो खुला आसमान।

ऐसा ही कुछ मैंने एक घर में अनुशासन तोड़ने का नतीजा देखा,पूरा घर बिखर गया था।घर का हर सदस्य मनमानी करने पर आमादा था।घर के मुखिया ठीक से काम नहीं कर पा रहे थे बल्कि यूं कहें कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा था। ऐसे में उनको घर चलाना मुश्किल लगने लगा।तब उन्होंने एक कठोर निर्णय लिया और घर के सभी सदस्यों की सुविधाओं पर प्रतिबन्ध लगा दिया।उनके घुमने-फिरने,बोलने पर मर्यादा का बंधन भी।चूंकि परिजन उनके ऊपर ही निर्भर थे ,इसीलिए उन्होंने हरेक बात को स्वीकार लिया।जिन्होंने थोड़ा बहुत विरोध का साहस दिखाया,उनपर तरह तरह के प्रतिबन्ध लगा दिये गये।

घर का हरेक सदस्य एक दूसरे से पूछने लगा कि आखिर यह हिटलरशाही कब तक चलेगी।उधर घर के मुखिया को लगने लगा कि अब तो अनुशासन पर्व सा माहौल हो गया है।इस दौरान घर में विरोध का माहौल तैयार होने लगा क्योंकि किसी को बन्धकर और अनुशासन में रहने की आदत नहीं थी।थोड़े ही दिनों में बगावत का विस्फोट हुआ जिसका परिणाम यह हुआ कि पूरा घर परिवार बिखर गया ।घर पर हर कोई हुकुमत चलाने लगा और घर के मुखिया को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पड़ोसी की यह गत इसलिए बनी कि पहले उन्होंने अनुशासन नहीं रखा और बाद में नियंत्रित किया तो तानाशाह कहलाए।लेकिन मैंने तो शुरू से ही तय कर रखा था कि किसी की नहींं सुनूंगा, सारे फैसले खुद ही करूंगा।भले ही मुझे तानाशाह कहें,डिक्टेटर कहें,हिटलर कहें,किसी के दबाव में नहीं आऊंगा।मुझे घर में अनुशासन पर्व के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।मैं तो अपने तरीके से घर चला रहा हूँ।बस मन में यह भय जरूर समाया हुआ है कि कहीं ऐसा विस्फोट न हो कि सत्ता सूत्र ही हाथों से छिन जाएं और अनुशासन भंग हो जाए।फिर भी अनुशासन लाना जरूरी है चाहे सब तानाशाह कहते हैं तो कहते रहें ।मुझे परवाह नहीं।

परिचय

नाम- डॉ प्रदीप उपाध्याय

वर्तमान पता- 16,अम्बिका भवन,उपाध्याय नगर, मेंढकी रोड,देवास,म.प्र.

शिक्षा – स्नातकोत्तर

कार्यक्षेत्र- स्वतंत्र लेखन।शासकीय सेवा में प्रथम श्रेणी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

विधा- कहानी,कविता, लघुकथा।मूल रूप से व्यंग्य लेखन

प्रकाशन- मौसमी भावनाएँ एवं सठियाने की दहलीज पर- दो व्यंग्य संग्रह प्रकाशित एवं दो व्यंग्य संग्रह प्रकाशनाधीन।

देवास(मध्यप्रदेश)

matruadmin

Next Post

जवानी जो आई बचपन की हुड़दंगी चली गई

Tue Sep 4 , 2018
जवानी जो आई बचपन की हुड़दंगी चली गई दफ़्तरी से हुए वाबस्ता तो आवारगी चली गई शौक़ अब रहे न कोई ज़िंदगी की भागदौड़ में दुनियाँ के दस्तूर में मिरि कुशादगी चली गई ज़िम्मेदारियों का वज़न ज्यूँ बढ़ता चला गया ईमान पीछे छूट गया और शर्मिंदगी चली गई भागते भागते […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।