“कौन जिम्मेदार…..?????”

sushama malik

रोहतक (हरियाणा) जिले के लाढ़ोत्त भैयापुर गॉव में स्थित गुरुकुल में हुई दर्दनाक घटना ने सबको दहला कर रख दिया है, पाँचवी, छठी, सातवी कक्षा के इन विद्यार्थियों के साथ दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा किये गए कुकर्म ने एक और सवाल खड़ा कर दिया है कि बेटियां क्या आज के इस वक़्त में बेटे भी सुरक्षित नही है। रक्षाबन्धन के सुअवसर पर मन में खुशियां लेकर अपने बच्चो से मिलने गए उन एक दर्जन माँ-बाप पर क्या गुजरी होगी जब उन्होंने अपने बच्चो की ये आप बीती सुनी होगी कि किस तरह वरिष्ठ कक्षा के बीस से पच्चीस बच्चे पिछले एक साल से उनके मासूम बच्चों को रात को नींद से उठाकर छत पर ले जाते थे और उन्हें हवस का शिकार बनाते थे, उन्हें बाथरूम में भी शिकार बनाया जाता था और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती थी और किसी को ना बताने के लिए भी चाकू दिखाकर धमकाया जाता था, आखिर कौन जिम्मेदार है इस घटना का….??????
हमारी सरकार…..?????
गुरुकुल प्रबन्धक…..?????
वो माँ बाप जो संस्था पर भरोसा करके अपने बच्चो के सुनहरे भविष्य के सपने बुन रहे थे….????
या वो मासूम जो अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए माँ-बाप से दूर अपना बचपन काट रहे थे…..????
गुरु का स्थान सबसे ऊपर माना जाता है लेकिन कलियुगी गुरु को क्या कहें जो सब पता होते हुए भी इस शर्मनाक कांड को रोकने की बजाय बढ़ावा देते रहे। संस्था के प्रबंधक की आत्मा ये सोचकर एक बार भी नही दुःखी हुई कि इन मासूमों की जिंदगी को खराब करने के जिम्मेदार वो है।
लड़कियों को कोसा जाता है कि वो देर रात तक  बाहर थी, उसका आधा बदन कपड़ो से ढका हुआ था, जिसने लोंगो को हवस का पुजारी बनाया, क्या ये बच्चे भी रात को बाहर सड़क पर थे या इनके बदन इतने नंगे थे कि दरिंदो का वहशीपन जाग उठा, आखिर क्या गलती थी इनकी….??
क्या सरकार के किसी कानून में कोई ऐसी सजा नही कि वहशी दरिंदे और उनका साथ देने वाले नकाबपोशों की ऐसा काम करने की सोचकर ही रूह कांप उठे, कल मैंने खुद अपनी आँखों से उन बच्चों को हॉस्पिटल के बेंच पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते देखा और परेशान माँ-बाप जिस बेचैनी से कभी बच्चो के पास खड़े होते कभी बैठते कभी टहलते तो कभी अपनी बारी के इंतजार में हॉस्पिटल के कमरे की तरफ देखते, उस दृश्य ने बार बार एक ही सवाल किया कि क्या कसूर है इन मासूमों और इनके पालनहारों का। यही है मेरा भारत महान! शोषक आराम से गुरुकुल में बैठे है और शोषित दर दर की ठोकरें खा रहे है, आखिर कौन है कसूरवार….????? अगर लड़की के बलात्कार के दोषी के लिए हम मौत की सजा की मांग करते हैं तो आज भी हर भारतवासी का फर्ज है कि वो इस दुष्कर्म को अंजाम देने  वाले दरिंदो के लिए भी मौत की सजा की मांग करें।।
वाह रे मेरा भारत महान,
देखो अब ढूंढो कोने-कोने।
लड़की हो या लड़का हो,
उनके साथ होते कांड घिनोने।।

#सुषमा मलिक
परिचय : सुषमा मलिक की जन्मतिथि-२३ अक्टूबर १९८१ तथा जन्म स्थान-रोहतक (हरियाणा)है। आपका निवास रोहतक में ही शास्त्री नगर में है। एम.सी.ए. तक शिक्षित सुषमा मलिक अपने कार्यक्षेत्र में विद्यालय में प्रयोगशाला सहायक और एक संस्थान में लेखापाल भी हैं। सामाजिक क्षेत्र में कम्प्यूटर प्रयोगशाला संघ की महिला प्रदेशाध्यक्ष हैं। लेखन विधा-कविता,लेख और ग़ज़ल है। विविध अखबार और पत्रिकाओ में आपकी लेखनी आती रहती है। उत्तर प्रदेश की साहित्यिक संस्था ने सम्मान दिया है। आपके लेखन का उद्देश्य-अपनी आवाज से जनता को जागरूक करना है।

matruadmin

Next Post

यहाँ खिचड़ी खिलाई जा रही है

Mon Aug 27 , 2018
हाँ से खीर बनकर आ रही है । यहाँ खिचड़ी खिलाई जा रही है । इरादा था जहाँ पर हाइवे का लो पगडंडी बनाई जा रही है । किया था वायदे में बाँस पूरा लो अब लाठी थमाई जा रही है । कहा था पेड़ पीपल के लगेंगे वहाँ तुलसी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।