ब से बकरी या बालिका

0 0
Read Time6 Minute, 8 Second
sunil jain
बकरी का सबसे बड़ा योगदान बकरे पैदा करना। बकरी की सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है। अब किसकी सुरक्षा ज्‍यादा जरूरी है बकरी या बालिका की। बालिका गृह में सुरक्षित नहीं और बकरी कहीं भी।
बकरी ने देश को इतने बकरे दिए। बकरे किसी ने किस्‍तों में काट लिए तो किसी ने झटके से, तो किसी ने हलाल कर दिए। बकरे का काम है मिमयाना। बकरे वफादार नहीं होते, बकरों से धार्मिक उन्‍माद नहीं बढ़ता। बकरा धर्म निरपेक्षता का सबसे बड़ा उदाहरण है। हिन्‍दू और मुसलमान दोनों समान रूप से बकरे काटते हैं। बकरा एक धर्मभाव प्रणी है। इसके मंदिर या मस्जिद में घुसने से किसी का धर्म भ्रष्‍ट नहीं होता। इसकी टांग नहीं उठती। यह प्रजातंत्र का मूल है। इससे किसी भी सम्‍प्रदाय के वोट बैंक पर प्रभाव नहीं पड़ता। बकरे से किसी सभ्‍यता का ज्ञान नहीं होता। इसके पैदा होने/काटे जाने पर विवाद/हिंसा नहीं होती। बकरा काटा भी जाता है/बनाया भी जाता है/परोसा भी जाता है/तो प्रसाद के रूप में बांटा भी जाता है।
व्‍यंग्‍यकार भी बकरा दाड़ी रखने में गर्व महसूस करते हैं। कभी-कभी बकरे की तरह काट भी दिए जाते हैं। बकरे की तरह हलाल भी कर दिए जाते हैं।
बकरे से कभी देश एकता और अखण्‍डता को खतरा नहीं हुआ। बकरे का कोई रंग विशेष नहीं होता। यह सभी रंगों में पाया जाता है। बकरे से संस्‍कृति कोई खतरा नहीं है। खतरा कैसे हो सकता है, जिसके पैदा होते ही मरने का दिन तय हो जाता है। घर में शादी/ब्‍याह या फिर जश्‍न कोई सा भी कटेगा बकरा ही।
खैर बकरा गर्दन झुकाकर घास खाने में लगा था। पेट भर चुका था, लेकिन उसके आंसू थम नहीं रहे थे। मेरी बकरे से दोस्‍ती नहीं थी, लेकिन उसकी बात समझ में आती है। संगीत और भावों की भाषा के लिए किसी लिपि या बोली की आवश्‍यकता नहीं होती। बकरे से संक्षिप्‍त वार्ता का मन हुआ, उसके आंसू देखकर उसने भावों की भाषा में बोलना शुरू किया, मैंने संगीत की भाषा में समझना।
हमारा बलिदान किसी देश भक्‍त से कम नहीं हो। हो सकता है इस शब्‍द पर आपत्ति हो, लेकिन सेना के लिए भी हमने कोई कम योगदान नहीं किया। हमारे बलिदान को आज तक किसी ने नहीं सराहा। हम सत्‍ता में नहीं, उसके गलियारे में नहीं, उसकी कुर्सी के आसपास नहीं, हमारा केवल एक ही योगदान है बकरे बने रहे, कटते रहो, आम का नहीं खास का निवाला बनते रहें।
इस पर भी मुझे कोई दुख नहीं था। लेकिन अब इच्‍छा करती है आत्‍महत्‍या कर लूं। मेरी बकरी ने इन कमीनों का क्‍या बिगाड़ा था? इतनी बालिकाओं के शोषण से इनका पेट नहीं भरा, इतनी हत्‍याओं से मन नहीं अघाया। हमारे साथ कभी ऐसा व्‍यवहार नहीं हुआ। अब तो बालिका गृह में और बकरी कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हमारा तो लिंगानुपात भी सही है फिर बकरी के साथ दरिंदगी क्‍यों?
बकरी देश का सबसे निरीह प्राणी है। यह परोक्ष रूप से हर स्‍थान पर पाया जाता हैा कुछ लोग इसे बालिका भी कहने लगे हैं। कुछ जनता के नाम से, कुछ उपभोक्‍ता के नाम से और तो और कुछ इसे करदाता के नाम से भी पहचानते हैं। सहानुभूति उसी से होती है, जिससे वोट बैंक/सत्‍ता/शासन/प्रशासन प्रभावित होता है।
हम बकरे हैं हमारा काम कटना है। क्‍या संसद में बकरी के शील भंग और हत्‍या के लिए सजा का कानून बनेगा।
#सुनील जैन ‘राही'
परिचय : सुनील जैन `राही` का जन्म स्थान पाढ़म (जिला-मैनपुरी,फिरोजाबाद ) है| आप हिन्दी,मराठी,गुजराती (कार्यसाधक ज्ञान) भाषा जानते हैंl आपने बी.कामॅ. की शिक्षा मध्यप्रदेश के खरगोन से तथा एम.ए.(हिन्दी)मुंबई विश्वविद्यालय) से करने के साथ ही बीटीसी भी किया हैl  पालम गांव(नई दिल्ली) निवासी श्री जैन के प्रकाशन देखें तो,व्यंग्य संग्रह-झम्मन सरकार,व्यंग्य चालीसा सहित सम्पादन भी आपके नाम हैl कुछ रचनाएं अभी प्रकाशन में हैं तो कई दैनिक समाचार पत्रों में आपकी लेखनी का प्रकाशन होने के साथ ही आकाशवाणी(मुंबई-दिल्ली)से कविताओं का सीधा और दूरदर्शन से भी कविताओं का प्रसारण हुआ हैl आपने बाबा साहेब आंबेडकर के मराठी भाषणों का हिन्दी अनुवाद भी किया हैl मराठी के दो धारावाहिकों सहित 12 आलेखों का अनुवाद भी कर चुके हैंl रेडियो सहित विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में 45 से अधिक पुस्तकों की समीक्षाएं प्रसारित-प्रकाशित हो चुकी हैं। आप मुंबई विश्वद्यालय में नामी रचनाओं पर पर्चा पठन भी कर चुके हैंl कई अखबार में नियमित व्यंग्य लेखन जारी हैl

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब तो आज़ादी को भी नई आज़ादी चाहिए

Fri Aug 10 , 2018
इन खुली फ़िज़ाओं में जो आज़ाद लहर बहती है वो चीख़-चीख कर हर एक से बस यही कहती है घर-बार, दौलत-शोहरत सब तो तुम्हें दे दिया है बस मेरी जगह ही तुम्हारे दिल क्यों नहीं रहती है जिन हाथों को सौपा था अपनी जिम्मेदारियों को वो हाथ आज तलक भी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।