
कोचिंग जब छूट गई, तब वहीं बस अड्डे के पास खड़े कुछ लड़के आपस में गप्पबाजी करने लगे…वो मेरी, वो लाल वाली मेरी, वो वो नीले शूट वाली मेरी..शट अॉप ! वो नीले शूट वाली मेरी कजिन है। फिर हवाओ में खामोशी छा गई। सबकी गर्दनें लटक गईं। एक दूसरे से आंखें चुराकर वे सब शून्य में कुछ खोजने लगे।
सुरेश सौरभ
लखीमपुर खीरी उ. प्र.

