पहला कदम

rajesh sharma
पतली दुबली सी
टेढ़ी मेढ़ी
नागिन सी बल खाती
गांव की पगडण्डी
चिकनी मिट्टी काली
पैर फिसलते मेरे
कभी दायां कभी बायां
रिमझिम रिमझिम
मेहा खूब बरसे
पाठशाला का था
प्रथम दिवस
मन में नव उल्लास
नव उमंग
नव जिज्ञासा
नव आशा
हिलोरें ले रही
मन ही मन
कैसी होगी
नई पाठशाला
कई प्रश्न
उठते
चला जा रहा
पैदल पैदल
आखिर गाँव
नज़र आया
लेकिन यह तो
मेरा गाँव नहीं
ग्रामीण बोले
सुंदर सुंदर खेत
सुंदर पहाड़ियां
आसमान को छूती
आखिर पहाड़ी आई
उसकी तलहटी में
सुंदर सा गाँव
एक अच्छी पाठशाला
मेरा पहला कदम
कर्ण फुहारों में
गूंजते बच्चों के स्वर
आज भी याद है
मेरी पाठशाला के
वो प्यारे गाँव के
साहसी बच्चे
ईमानदार कर्मठ
सीधे सादे भोले बच्चे
तुतलाती जुबान से
कविता गीत
जोर जोर से
बोलते बच्चे
मिलजुलकर
आगे बढ़ते बच्चे
#राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’
परिचय: राजेश कुमार शर्मा ‘पुरोहित’ की जन्मतिथि-५ अगस्त १९७० तथा जन्म स्थान-ओसाव(जिला झालावाड़) है। आप राज्य राजस्थान के भवानीमंडी शहर में रहते हैं। हिन्दी में स्नातकोत्तर किया है और पेशे से शिक्षक(सूलिया)हैं। विधा-गद्य व पद्य दोनों ही है। प्रकाशन में काव्य संकलन आपके नाम है तो,करीब ५० से अधिक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आपको सम्मानित किया जा चुका है। अन्य उपलब्धियों में नशा मुक्ति,जीवदया, पशु कल्याण पखवाड़ों का आयोजन, शाकाहार का प्रचार करने के साथ ही सैकड़ों लोगों को नशामुक्त किया है। आपकी कलम का उद्देश्य-देशसेवा,समाज सुधार तथा सरकारी योजनाओं का प्रचार करना है।

matruadmin

Next Post

*आशा की किरण**

Fri Jul 6 , 2018
   मुझे गुम हाे जाने दाे   आशाआें के जंगल में ।    वाे जंगल   जहाॅं सूरज की किरणें   पत्तियाें से छनकर    आती हैं ..   जाे दिखाता हैं रास्ता  मेरे चलते हुए कदमाें काे  मैं आतुर हाे जाती हूॅ  बहुत सारी इक्छाआें काे  मन में संजाेए […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।