आदतन मुस्कुरा देता हूँ…….

salil saroj
मैं जब मिलता हूँ तो आदतन मुस्कुरा देता हूँ
कुछ उनकी सुनता हूँ,कुछ अपनी सुना देता हूँ ।।1।।
वो बच्ची है अभी,कैसे सब कुछ कह पाएगी
मैं अपनी कविताओं में उन्हें बुलंद ज़ुबाँ देता हूँ ।।2।।
वो हमसफर है मेरी,मेरे साथ ही चलना है उसे
अच्छी बताके,बुराई को निगाहों में छुपा देता हूँ ।।3।।
चेहरा ढँका हो नूर कहाँ नज़र आएगा फिर
रफ्ता-रफ्ता अब मैं ही पर्दा हटा देता हूँ ।।4।।
ये इश्क़ है बहुत इम्तहां लेके ही आएगा
जो नौसिखिए है बारहां उन्हें बता देता हूँ ।।5।।
मुझे नौकरी से कभी फुर्सत मिली ही नहीं
अच्छा हूँ, माँ जब भी पूछे तो सुना देता हूँ ।।6।।
#सलिल सरोज
नई दिल्ली

matruadmin

Next Post

कब रुकेगा भूख से मौतों का सिलसिला

Thu Jun 21 , 2018
देश में भूख से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी शासित प्रदेश झारखंड से भूख से मरने की ख़बरें आईं। चतरा ज़िले के इतखोरी में मीना मुसहर नामक एक महिला की मौत हो गई। उसके बेटे का कहना है कि उसकी […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।