चल रात सिरहाने रखते है । उजियारों को हम तकते है । दूर गगन में झिलमिल तारे , चँदा से स्वप्न सुहाने बुनते है । सोई नही अभिलाषा अब भी , नव आशाओं को गढ़ते है । चल रात सिरहाने … थकता है दिनकर भी तो , साँझ तले क्षितिज […]
ये किताब नहीं ये मित्र हैं हमसब की इन्हें सहेज कर रखिए अपना हृदय समझ कर इक्कीसवीं सदी है इनके इस रूप के साकार की फिर ये नहीं मिलेगी पुस्तकालयों में, बैठकों में, बच्चों के बस्तों में , दराजों में भी इन्हें ढूंढ़ते रह जाओगे… इन्हें पाने के लिए गूगल […]
कहती शाम करो आराम , दिन भर करते काम ही काम । अब चलो तुम अपने धाम , जहाँ तुम्हारा प्यारा नाम । बहन बेटी दुआ मनाती प्रिया प्रेम की करती छाँव । अनुज श्याम कहे बलराम मातु पिता के तुम हो राम । राह निहारे सभी तुम्हारी अब चलो […]
आओ अपना अभिनय करें अपना अपना पार्ट अदा करें कोई किस भेष में कोई किस हम रोज नित नए सजा करें जिंदगी एक रंगमंच है भाई रोल खत्म तो जिंदगी खत्म सारे रिश्ते कुछ क्षणों के लिए लड़ाई झगड़े मन मुटाव देखे जिंदगी के सुख दुख सहेजते हम दौड़ रहे […]
हिमालय की चोटी को छूना चाहता हूँ । परींदो जैसा गगन मैं उडना चाहता हूँ ।। खुशियों की फिजा में जीना चाहता हूँ । ध्रुव तारे की तरह चमकना चाहता हूँ ।। शिल्पकार की तरह आकार देना चाहता हूँ । विवेकानंद,चाणक्य की तरह बनना चाहता हूँ ।। मेरे हर एक […]
होता तो है जीवन में कभी न कभी तनाव का अंकुरण जो फलता ही है फिर अधिकतर अवसाद के रूप में । सरल है कहना यह – कि बचें हम तनाव से करें वे उपाय , जो फलित न होने दे इसे अवसाद में । मगर होता कहां है ऐसा […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।