वाह रे जमाने,तेरी हद हो गई, बीवी के आगे माँ रद्द हो गई। बड़ी मेहनत से जिसने पाला, आज वो मोहताज हो गई.. और कल की छोकरी, तेरी सरताज हो गई.. बीवी हमदर्द, माँ सरदर्द हो गई। वाह रे जमाने तेरी हद हो गई..।। पेट पर सुलाने वाली,पैरों में सो […]
जोकर, एक असाधारण व्यक्तित्व का.. साधारण-सा नाम, शायद इसीलिए आसान नहीं होता.. जोकर हो पाना, वैसे कोई चाहता भी नहीं जोकर बनना, जोकर कहलाना, क्यूंकि, हर कोई चाहता है खिलखिलाना-मुस्कुराना.. पर दूसरों पर, खुद पर हँसने और खुद पर हंसाने का माद्दा हर किसी में नहीं होता और जिसमें होता […]
टूट गया आखिर, दिन के दरिया पे बना शाम का बाँध, रात का सैलाब बह निकला.. और ख्वाबों के सितारों का शहर डूब गया जहाँ, रहते थे कई मासूम जज़्बात। चाँद की कश्ती, अब तैर रही है.. जो निकली है ढूँढने, बच गए हों जो कोई.. ज़िन्दा जज़्बात। सुबह के […]
मत रुठ आज मुझसे मेरे हमजोली, खेलेंगे आज तो हम संग तेरे होली। आई है फिर ये रुत बड़ी ही सुहानी, न करना मेरी बातों से आनाकानी। आजा मेरी जां कहीं ये रैना न बीते, खेलेंगे आज तो हम संग तेरे होली। कौन-सा रंग मल दूँ तुझे जरा ये बता, […]
होरी की खुमारी में मैं डूब रही सखी, बोल न कैसे मनाऊँ अबके होरी….? रंग ले आऊँ जाय के हाट से,चल मोरे संग..।लाल रंग लगवाऊँ के,पीरा… हरा रंग चपखीला..के गुलाबी नसीला! ऐ सखी बोल न….कुछ तो बोल…?? प्रीत की ये पहरी होरी है रे! मन बौराया है,सुध-बुध हार बैठी हूँ…।पर […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए।
आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं।
कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।