
शब्द ही शब्द है शब्द ही निशब्द है,
शब्द ही सत्य है शब्द ही असत्य है..
शब्द ही आलाप है शब्द ही विलाप है,
शब्द ही राग है शब्द ही विराग है..
शब्द ही आत्मा है शब्द ही परमात्मा है,
शब्द ही शब्द है शब्द ही निशब्द हैl
शब्द ही शब्द है शब्द ही निशब्द है,
शब्द ही दान है शब्द ही वरदान है..
शब्द ही पाप है शब्द ही अभिशाप है,
शब्द ही आरती है शब्द ही अज़ान है..
शब्द ही जात है शब्द ही निजात है,
शब्द ही शब्द है शब्द ही निशब्द हैl
शब्द ही शब्द है शब्द ही निशब्द हैl
शब्द ही गर्व है शब्द ही पर्व है..
शब्द ही धर्मं है शब्द ही कर्म है,
शब्द ही आचार है शब्द ही विचार है..
शब्द ही भाषा है शब्द ही परिभाषा है,
शब्द ही शब्द है शब्द ही निशब्द हैl
शब्द ही शब्द है शब्द ही निशब्द है,
शब्द ही सम है शब्द ही विषम है..
शब्द ही रुकावट है शब्द ही बसावट है,
शब्द ही स्मृति है शब्द ही विस्मृति है..
शब्द ही राह है शब्द ही गुमराह है,
शब्द ही शब्द है शब्द ही निशब्द हैl
शब्द ही शब्द है शब्द ही निशब्द है,
शब्द ही उच्च है शब्द ही तुच्छ है..
शब्द ही उपहास है शब्द ही इतिहास है,
शब्द ही चित्र है शब्द ही विचित्र है..
शब्द ही मिसाल है शब्द ही बेमिसाल है,
शब्द ही शब्द है शब्द ही निशब्द हैl
#डॉ. किशोर जॉन
परिचय : सहायक प्राध्यापक (पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान) डॉ. किशोर जॉन मध्यप्रदेश के इंदौर में ही रहते हैंl वर्तमान में विशेष कर्त्तव्य अधिकारी के पद पर अतिरिक्त संचालक(उच्च शिक्षा विभाग,इंदौर संभाग) कार्यालय में इंदौर में पदस्थ हैंl पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान सहित वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंध में आप स्नातकोत्तर हैंl आपको 23 वर्ष का शैक्षणिक एवं प्रशासकीय अनुभव है तो, राष्ट्रीय-अन्तराष्ट्रीय स्तर पर 30 से अधिक शोध-पत्र प्रस्तुत एवं प्रकाशित किए हैं, एवं 3 पुस्तकों के सम्पादक भी रहे हैंl
शब्द ब्रह्म है!!!
Yes Madam..
Thanks
शब्द ही ज्ञान है शब्द ही विज्ञान है
शब्द ही जान है शब्द ही बेजान है
शब्द ही वेदना है शब्द ही संवेदना है
शब्द ही सुर है शब्द ही असुर है
शब्द ही ताल है शब्द ही बेताल है
I will incorporate these lines too.
Thanks.
अति उत्तम । शब्द की इतनी सुंदर एवं परिपक्व व्याख्या के लिए बधाई ।
Thanks for kind appreciation Sir.
Shabda ka bahut badiya prayog kiya Sir……
Badiya kavita ……