श्वेत वस्त्र धारिणी माँ, वीणा पाणि शारदे माँ मेरी कोठरी में भी तो, ज्ञान भर दीजिए। देती रहें आप सारे कवियों को शुभाशीष, आप निज हाथ, मम शीश धर दीजिए। हम हैं नादान किन्तु बालक तो आपके ही, दुख अवसाद पाप, मात हर लीजिए। आपकी कृपा से ही तो, काव्य […]
Uncategorized
शोषण,तापन,द्रवण ये,सम्मोहन,उन्माद। पञ्च बाण से चोट कर,सुने नहीं फरियाद। सुने नहीं फरियाद,सखा ऋतुराज मिल गया हँसता खड़ा अशोक,नवल सहकार खिल गया मुस्काता राजीव,मल्लिका करती पोषण। सौरभ से मिल जूही,कर रही है उर-शोषण। आली! वृन्दावन चलें,जहाँ बसें रसराज। पीछे-पीछे आएगा,बौराया ऋतुराज॥ बौराया ऋतुराज,कली रसवन्ती होगी मोहन की मुरलिया,आज गुणवंती होगी […]
