अजनबी पर दोस्त

0 0
Read Time1 Minute, 9 Second

ज़रा सी दोस्ती कर ले..,
ज़रा सा साथ निभाये।
थोडा तो साथ दे मेरा …,
फिर चाहे अजनबी बन जा।
मिलें किसी मोड़ पर यदि,
तो उस वक्त पहचान लेना।
और दोस्ती को उस वक्त,
तुम दिल से निभा देना।।

वो वक़्त वो लम्हे,
कुछ अजीब होंगे।
दुनिया में हम शायद,
खुश नसीब होंगे।
जो दूर से भी आपको,
दिल से याद करते है।
क्या होता जब आप,
हमारे करीब होते।।

कुछ बातें हमसे सुना करो,
कुच बातें हमसे किया करो..।
मुझे दिल की बात बता डालो,
तुम होंठ ना अपने सिया करो।
जो बात लबों तक ना आऐ,
वो आँखों से कह दिया करो।
कुछ बातें कहना मुश्किल हैं,
तो चहरे से पढ़ लिया करो।।

जब तनहा तनहा होते हो तुम।
तब मुझे आवाज दे देना।
मैं तेरी तन्हाई दूरकर दूंगा।
बस दिल से याद हमे करना।।

जय जिनेन्द्र देव
संजय जैन (मुम्बई)

matruadmin

Next Post

कोरोना से जंग में आत्मशक्ति को बना होगा हथियार

Sun Apr 18 , 2021
कोरोना महामारी की दूसरी दस्तक कुछ ज्यादा ही जोर पकड रही है। उम्रदराज लोगों से कही अधिक युवाओं पर इस वायरस का प्रहार हो रहा है। चिकित्सक स्वयं कोरोना के इलाज पर विश्वास के साथ कुछ नहीं कह पा रहे हैं। विश्व स्वास्थ संगठन नित नयी संभावनायें व्यक्त कर रहा […]

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।