#अविनाश तिवारीजांजगीर चाम्पा(छत्तीसगढ़)
Read Time58 Second
मान है अभिमान है
तू भारत की शान है,
जय हिंद की सेना
तुझपे दिल कुर्बान है।
तेरी गौरव गाथा अमर रहे
भुजाओ में तेरा शौर्य रहे,
इस मिट्टी का लाल तू
बलिदान तेरा अमिट रहे।।
भाग उठे दुश्मन जब तूने उसे ललकारा था।
कारगिल में घुसे पाकी को
नाहर बनके दहाड़ा था।।
यह विजय दिवस गर्वित है मन
सिर झुका सदके में तन और मन
अर्पित श्रद्धा सुमन करते हैं,
भारत के लाल तुझको वन्दन
जन गण मन करते हैं।।
तेरे चरणों मे हमारा वन्दन है
तेरे भाल पर लगा रक्त चंदन है
तुझसे ही अस्त्तित्व हमारा
जय हिंद की सेना वन्दन है अभिनंदन है।।
Average Rating
5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
पसंदीदा साहित्य
-
November 13, 2019
चाचा नेहरू
-
October 7, 2017
शिव गाथा
-
November 19, 2018
श्रीमति इंदिरा गाँधी
-
August 25, 2020
यह अहसास नाजुक सा है यह बात फूलों सी है