Read Time1 Minute, 9 Second
हे धन्य भूमि भारती तू आन बान अरु शान है|
हे मातृभूमि शरण दायनि तू जननी तू प्राण है||
तू प्रीत रीत संगीत है पावन तू सुख धाम है|
तू शौर्य भगत आजाद है तु श्वास में अविराम है||
गा कर के वंदेमातरम् करते सभी अराधना|
सैनिक समर्पित भाव लिये करते सदा नित साधना||
गुंजे सदा ये मंत्र ही बलिहारी इस देश की|
वंदना करता चरित्र नित सगुण मूर्ति सर्वेश की||
#चंचल पाण्डेय ‘चरित्र’
परिचय: चंचल पाण्डेय ‘चरित्र’ की जन्मतिथि-५ अप्रैल १९८९ और जन्म स्थान-रूदपै है। निवास शहर-शंभूगंज (राज्य-बिहार)में है। आपने बी.ए. की शिक्षा हासिल की और गैर सरकारी शिक्षक हैं। आप काव्य लेखन करते हैं,जिसका उद्देश्य-हिन्दी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है।
Post Views:
477