दो सहस अरु चहोत्तर,नवसंवत् का आन। विक्रम तेरे राज का,जग करता है गान।। अवंती विक्रम की पुरी,राजा थे बलवान। दूध पानी-सा न्याय करे,कहते कवि मसान।। झरना भी अब सूखते,नदियाँ भई उदास। फसलें खेत बहार हैं,मास चैत बैसाख।। नए साल के आवते,फूले फूल पलाश। पेड़ों की कोपल चली,नव पल्लव की आस।। […]
