माँ तू ही एक ऐसी अनोखी कृति है, जिसकी अपने जैसा गढ़ना ही वृत्ति है। देती है संतान को जन्म मौत से लड़कर भी, बनाती है फिर उसको,अपने से बढ़कर भी। मां बनकर मातृत्व लुटाना,तेरे ही बस की बात है, दी है ईश्वर ने केवल तुझे,ये सौगात है। गोद में […]
आओ सूरज की किरणों, तुम्हें अपनी बांहों में समेट लूँ, न फिर हो कहीं अंधेरा, किसी की जिंदगी की राहों में। न हो कोई बेबस,बेसहारा, किसी की निगाहों में, न हो कोई मजबूर, न हो कोई मजलूम कभी भी। हर मजबूर को थोड़ी-सी उम्मीद का प्रकाश दे सकूँ, इसलिए- आओ […]
समय के कोरे कागज पर, नित नया इतिहास लिखें। मन के प्यासे अधरों पर, हम गीतों की प्यास लिखें॥ पल-पल घटते जीवन की, स्वांस-स्वांस का मोल लिखें। मन के प्यासे अधरों पर, हम गीतों की प्यास लिखें॥ ये तेरा और ये मेरा, सब असार का सार लिखें। मन के प्यासे […]
मिलन तो हो ठीक है,मिलन की तो कल्पना ही बड़ी सुखद है , और बिछोह तो ठीक,बिछोह की कल्पना ही दुखद है। मिलन हर कोई चाहता है,बिछोह कोई नहीं, पर विडम्बना तो देखो,दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों एक दूसरे के साथ ही चलते हैं, एक सुख और दूसरा दुख […]
एक सती वृंदा से छल किया, तो भगवान को भी पत्थर बनना पड़ा। आज का इंसान,क्यों नहीं समझ पाता इतनी सी बात को। पत्थर दिल इंसान, पत्थर बनने से न डरे, पर,खुद भी तो पत्थर न बने॥ […]
प्रेम, प्रेम तो सब रटें, प्रेम न करे कोय; एक बार जो प्रेम करे, तो प्रेम-प्रेम ही होय। जो बांटोगे वही मिलेगा, ये है जग की रीत; क्यों न प्रेम को सब बांटें, बढ़ जावेगी प्रीत। प्रेम अगर निश्छल करो, निश्छल प्रेम ही पाओ; छल वाले प्रेम में तो, खुद […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए।
आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं।
कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।