अश्क़ इतने बहा लिए जाएं, दर्द सब आज़मा लिए जाएं। आज़ गफ़लत नहीं रहे कोई, राज़ सबसे जता लिए जाएं। मेज़बानी की इस शुमारी में, हाल बिखरे जमा लिए जाएं। काम आसान नज़र आएगा, हाथ सबके मिला लिए जाएं। हैसियत जानकर यहाँ अपनी, बोझ सर से हटा लिए जाएं। […]
बहुत-सी बातें कहती दिनभर, फिर भी अनकही सी रह जाती.. गृहस्थी की चिंगारियों को अपने आंचल से ढँककर छुपाती, खुद अस्त-व्यस्त होकर भी.. सबकी जिंदगी मे रंग भरती.. अंदर-ही-अंदर धधकती, मुंह पर झूठी मुस्कान बिखेरती.. ये सुप्त ज्वालामुखी-सी औरतें….। लीपे-पुते चेहरे से झाँकती, उदासी की लकीरें दबा नहीं पाती.. प्याले […]
