मनचाही जब हो नही प्रभु पर छोड़ दो काम वे ही काम संवारते है सबके वे ही दाताराम हमारा धर्म कर्म करना फल परमात्मा के हाथ नियत हमारी सही रहे सफलता का मिले साथ स्वयं निमित्त बनकर रहे माने परमात्मा का काम मन की मुराद पूरी हो करे परमात्म धन्यवाद […]
कल ही उन्होंने वृक्षारोपण कर अखबार में ख़बर छपवाई थी साथ मे उनकी फोटो भी आई थी वृक्ष महत्ता पर दिया था भाषण करना होगा पर्यावरण संरक्षण आज उन्होंने ही कटवा डाला आंगन में खड़ा नीम का पेड़ जो दे रहा था पूरे घर को छांव वही आशियाना था कोयल […]
पवित्र है तभी तो पूजे जाते देव कन्या की पवित्रता पर हम छूते उसके पाँव समय के साथ जब कन्या वधु बन जाती है वधु खुद पाँव छूती हुई सबको नजर आती है पवित्रता से पतित बनने की यह बात सहज ही समझ में सबके आ जाती है पूजा देव […]
नकारात्मकता मन से निकालो सकारात्मकता मन मे बसा लो परिवर्तित जीवन हो जायेगा सबकुछ अच्छा हो जाएगा नकारात्मकता जीवन पर भारी तनाव करता हम पर सवारी बीमारियो को निमन्त्रण देता शांति मन की हर लेता सारी सकारात्मकता अच्छा बनाती जीवन मे खुशिया ही आती कोई पराया न रहे जगत मे […]
संकट का यह दौर है चारो तरफ यह शोर है मीडिया पर भी संकट है राह नही निष्कंटक है ख़तरे में कवरेज करते वॉरियर फिर भी न बनते हर दिन चार पत्रकार मरे नोकरी से कुछ दूर करे तनख्वाह भी आधी हो गई जिंदगी बचानी भारी हो गई प्रिंट मीडिया […]
30 मई पत्रकारिता दिवस व्यवसायिकता के इस दौर में जीवन मूल्यों का जितना ह्रास हुआ है उतना शायद किसी अन्य क्षेत्र में नही हुआ।निष्पक्ष, निर्भीकता और पूर्वा ग्रहों से ग्रसित न होने का दावा करने वाले बड़े बड़े मीडिया संस्थान भी आज सत्ताधिशो की गोद मे बैठकर पत्रकारिता के सिद्धांतों […]
मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।
वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।