
नकारात्मकता मन से निकालो
सकारात्मकता मन मे बसा लो
परिवर्तित जीवन हो जायेगा
सबकुछ अच्छा हो जाएगा
नकारात्मकता जीवन पर भारी
तनाव करता हम पर सवारी
बीमारियो को निमन्त्रण देता
शांति मन की हर लेता सारी
सकारात्मकता अच्छा बनाती
जीवन मे खुशिया ही आती
कोई पराया न रहे जगत मे
सबका प्यार मिले जगत मे
परमात्मा की कृपा बरसती रहे
सकारात्मकता सोच बढ़ती रहे।
# श्रीगोपाल नारसन

