
संकट का यह दौर है
चारो तरफ यह शोर है
मीडिया पर भी संकट है
राह नही निष्कंटक है
ख़तरे में कवरेज करते
वॉरियर फिर भी न बनते
हर दिन चार पत्रकार मरे
नोकरी से कुछ दूर करे
तनख्वाह भी आधी हो गई
जिंदगी बचानी भारी हो गई
प्रिंट मीडिया सिमट गया
इलेक्ट्रॉनिक तक निपट गया
बस सोशल पर धमाल है
झूठी ख़बर भी कमाल है
चलो झूठ को दूर भगाये
फिर से सच सबको दिखाये।
#श्रीगोपाल नारसन

