बेटा-बेटी एक समान ?

asha jakad
अरे नितिन की माँ देखो,मैंने नितिन व उसकी पत्नी दोनों का बीमा करवा दिया था और ६०००० हजार रुपए भी मैंने भर दिए थे,पर उसने तो पैसे निकालकर पॉलिसी ही खत्म कर दी ।
अब आपको कैसा दुःख हो रहा है। अगर मैं भी सौम्या का बीमा करवा देती और वह जरूरत पड़ने पर पैसे लेकर  पॉलिसी खत्म कर देता तो मुझे भी दुख होता। आपने उससे पूछा नहीं कि उसने पॉलिसी क्यों खत्म कर दी ?
पूछा था,कहने लगा कि मुझे पैसों की जरुरत थी इसलिए पॉलिसी खत्म कर दी। क्या करें उसका काम कभी भी ठीक से नहीं चलता है ?
इसीलिए तो मैं नौकरी के पक्ष में थी जब देखो तब कहता रहता है व्यापार में घाटा होता है तो करता ही क्यों है ? और सीमा को देखो,उसका दिमाग तो हमेशा आसमान में ही रहता है। जरा-सा कुछ बोलो तो बीच में बोलने लगती है,भाषण देने लगती है। अपनी चीजों का खूब ध्यान रखती है,जबकि सब कुछ उसी का है। आज स्वाति तो अपने घर चली गई,मुश्किल से साल में चार-पांच दिन के लिए आती है तो भी ध्यान रखेगी। कहीं उसको कुछ ज्यादा न दे दूँ,मतलब हमें अपनी बेटी को अपना ही पैसा देने में डर लगता है। उसके पैसे की तो बिसात ही क्या है। उसके बच्चों पर खर्च करते हैं तब तक तो खुश है,लेकिन बेटी को कुछ करें तो बस…। 
      जब मैंने सौम्या का बीमा करवाने से मना कर दिया था तो आप नाराज हो गए थे लेकिन आज मैं खुश हूं। जब  सौम्या बड़ी हो जाएगी जो उसे देना है,दिल खोलकर दूंगी। लोग कहते हैं कि बेटा-बेटी एक समान है,पर कहाँ ?बेटी तो शादी होने पर अपने घर चली चली गई,फिर भी दूर रहकर हमारा ध्यान रखती है। आपके या मेरे जन्मदिन पर उपहार ले ही आती है और नितिन व सीमा को तो हमारा जन्मदिन और विवाह की वर्षगाँठ कभी याद आती ही नहीं है।
दोनों के लिए चाहे कितना भी करें,लेकिन तब भी कोई एहसान नहीं मानते हैं। स्वाति को कुछ भी दें तो गदगद होकर ले जाती हैं। बेटा और बेटी में यही तो अन्तर है…।

             #आशा जाकड़

परिचय: लेखिका आशा जाकड़ शिकोहाबाद से ताल्लुक रखती हैं और कार्यक्षेत्र इन्दौर(म.प्र.)है। बतौर लेखिका आपको प्रादेशिक सरल अलंकरण,माहेश्वरी सम्मान रंजन कलश सहित साहित्य मणि श्री(बालाघाट),कृति कुसुम सम्मान इन्दौर,शब्द प्रवाह साहित्य सम्मान(उज्जैन),श्री महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान(शिलांग) और साहित्य रत्न सम्मान(जबलपुर)आदि मिले हैं। जन्म१९५१ में शिकोहाबाद (यू.पी.)में हुआ और एमए (समाजशास्त्र,हिन्दी)सहित बीएड भी किया है। 28 वर्ष तक इन्दौर में आपने अध्यापन कराया है। सेवानिवृत्ति के बाद काव्य संग्रह ‘राष्ट्र को नमन’, कहानी संग्रह ‘अनुत्तरित प्रश्न’ और  ‘नए पंखों की उड़ान’ आपके नाम है।
बचपन से ही गीत,कविता,नाटक, कहानियां,गजल आदि के लेखन में आप सक्रिय हैं तो,काव्य गोष्ठियों और आकाशवाणी से भी पाठ करती हैं। कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़ी हैं।

 

matruadmin

Next Post

हिंदीसेवी मुकेश कुमार सम्मानित 

Tue Feb 6 , 2018
अलीगढ़। अलीगढ़ महोत्सव-२०१८ (राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी) में मुक्ताकाश मंच से ‘हिंदी प्रोत्साहन समिति उ.प्र.(इकाई)’ के सौजन्य से हिंदी प्रोत्साहन कार्यक्रम किया गया। इसमें हिंदी सेवी साहित्यकारों,कलाकारों,पत्रकारों सहित हिंदी में उच्च अंक प्राप्त छात्र -छात्राओं को समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी कड़ी में युवा साहित्यकार एवं क्षेत्रीय फिल्म कलाकार […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।