रविवार

solanki

कब आओगे रविवार?
काम बहुत है,
जो रख छोड़े,
भरोसे तुम्हारे
प्यारे रविवार|
साफ-सफाई
कपड़ों की धुलाई,
घर को सजाना है,
कब आओगे रविवार?
दोस्तों को बुलाना है,
उनके घर भी जाना है,
पिकनिक मनाना है,
आ भी जाओ रविवार |
बना लूँ कोई शिल्प आकृति ,
या कर लूँ कोई चित्रांकन,
लिख भी लूँ कोई कविता,
जब आए रविवार।
अहा दिन ये देखो प्यारा है,
सबका राज दुलारा है,
पर ऑख अभी नहीं खुली है,
दिन चढ़ आया है,
सुबह अभी ढली है।
चादर समेटो,बिस्तर उठाओ,
अरे कोई नाश्ता बनाओ,
नहाने की हुई छुट्टी,
कब शाम हुई, कब दिन ढला?
हड़बड़ गड़बड़
चलो कर लो कल की तैयारी,
सोमवार की सुबह है भारी,
तुम आए थे रविवार?
तुम फिर आना रविवार,
अबकी बार आना
दो दिन के लिए,
काम बहुत है
जो रख छोड़े
भरोसे तुम्हारे
प्यारे रविवार!!!

  #शिल्पा सोलंकी

परिचय : बतौर उप-अभियंता (ग्रामीण विकास विभाग) शिल्पा सोलंकी मध्यप्रदेश के झाबुआ में ही  कार्यरत हैं। यह 2010 से सोशल मीडिया में अपनी कविताओं के ज़रिए सक्रिय उपस्थिति बनाए हुए हैं तथा  अंग्रेजी के साथ ही हिन्दी में भी लेखन करती हैं।

matruadmin

Next Post

अ-भारतीय आदेश:चुप क्यों है देश !

Tue Feb 14 , 2017
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा हिन्दी और भारतीय भाषाओं की शोध पत्रिकाओं को सूची से बाहर कर देना अनुचित,अतार्किक और अव्यावहारिक निर्णय है। जब संविधान और राष्ट्र हिन्दी के साथ है,तो फिर आयोग को भारतीय भाषाओं से गुरेज क्यों है? अब समझ आया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग,यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन यूजीसी (यूजीसी ) […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।