ताज हैं बेटे

0 0
Read Time1 Minute, 6 Second
lalit sinh
वफ़ा प्यार सादगी का ताज हैं बेटे,
जो सुनते है सबकी वो इंसान है बेटे।
रखा है मर्यादा को बरकरार आज तक,
राम श्रवण विवेकानंद जैसे महान है बेटे।
लगते आए हैं इन पर आरोप हमेशा,
कुछ लोगों के लिए अभी अंजान है बेटे।
किया कई ने नाम रोशन मां-बाप का,
भरत जैसे आज भी सब महान हैं बेटे।
खुली किताब-सा होता है इनका जीवन,
आँखों में लिए कुछ अरमान है बेटे।
‘ललित’ क्यूं नहीं होते हैं सब तुम-से,
तेरे माँ-बाप भी कहते सब महान हैं बेटे॥

                                                                        #ललित सिंह

परिचय :ललित सिंह रायबरेली (उत्तरप्रदेश) में रहते हैं l आप वर्तमान में बीएससी में पढ़ने के साथ ही लेखन भी कर रहे हैंl  आपको श्रृंगार विधा में लिखना अधिक पसंद है l स्थानीय पत्रिकाओं में आपकी कुछ रचना छपी है l 

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घर

Wed Dec 13 , 2017
ईंटों,पत्थरों से, बनाना चाहा था, घर; तोड़कर, विश्वास स्नेह, और हृदय अपनों का। स्वयं बनाईं दीवारें मगर, गला घोंटने लगीं; जब निगाहें उनके साथ को, तरसने लगींl आज मालूम हुआ, कि घर, बेजान ईंटों से नहीं; प्यार व अपनेपन से बनता है।                  […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।