हकीकत को बयां करती फिल्‍म  ‘ज्‍योति’

cropped-cropped-finaltry002-1.png

पिछड़ेपन,भेदभाव की शिकार लड़कियों में शैक्षणिक योग्यता को बढ़ावा देने वाली एक मार्मिक फ़िल्म है ‘ज्योति’ll। हमारे देश में नारी को आदिकाल से पुरुष की बराबरी का दर्ज़ा दिए जाने की वकालत की जाती रही है,लेकिन हमारी कथनी और करनी हमेशा विरोधाभासी रही है। जो कुछ हम कहते हैं,वह हमारे व्यवहार और प्रयासों में कभी नजर नहीं आता है।

आज भी हमारे देश के कई प्रांत ऐसे हैं,जिनमें योग्य बालिकाओं को उनके माता-पिता अच्छी शिक्षा और संस्कांरों के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हैं। यदि लड़कियां खुद कुछ करने या बनने की सोचती भी हैं,तो तमाम तरह की पाबंदियों के साथ उन्हें हाशिए पर धकेल दिया जाता है। इसके बावजूद कुछ लड़कियां हर युग में इतिहास बदलने के इरादे से माता-पिता के दमनात्मक रवैए और परंपराओं से लड़ने के इरादे से झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की तरह मैदान में कूद पड़ती हैं। इसी तरह की लड़कियों की प्रबल इच्छा और मन में रची-बसी अटूट प्यास लाख प्रतिरोधों के बावजूद उन्हें उस मुकाम तक पंहुचा ही देती है,जहां वह पंहुचना चाहती हैं और जिसकी वह हकदार भी हैं।

इसी तरह की राजस्थान के एक छोटे से गांव की रहने वाली लड़की ज्योति की सच्ची दास्तान पर आधारित है  फिल्म ‘ज्योति’। ज्योति एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो अपने माता-पिता के साथ राजस्थान के एक बेहद पिछड़े गांव में रहती है। वह अपने माता-पिता की इकलौती और बेहद लाड़ली संतान है। पिता गांव के जमींदार के खेतों पर मजदूरी करते हैं और मां उसी परिवार के बर्तन और झाड़ू बुहारने का काम करती है। इस तरह वे अपने छोटे से परिवार की गुजर-बसर करते हैं।ज्योति इस सबसे अलग अपनी हदों को जानते हुए पढ़-लिखकर समाज में एक अलग मुकाम हासिल करना चाहती है,लेकिन माता-पिता के रुढ़िवादी होने की वजह से अंदर-ही-अंदर छटपटा रही है। फिर भी वह मौके की तलाश में है।

दिल्ली में रहने वाली ज्योति की मौसी की अचानक तबियत बिगड़ जाती है,ऐसे में ज्योति को उनकी देखभाल के लिए वहां भेज दिया जाता है। मौसी की सेवा के साथ-साथ दिल्ली में रहकर वह मोबाइल सुधारने  का काम सीखकर टेक्नीशियन बन जाती है। जब लौटकर ज्योति गांव आती है,तब उसकी योग्यता की ऐसी रोशनी फैलती है कि,कभी बेटे की कमी से दुखी रहने वाले उसके मां-बाप खुद को गौरवान्वित महसूस करने लगते हैं।

‘ज्योति’ फिल्म का निर्माण छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री रोशनी टाक ने किया है। अभिनेत्री के तौर पर रोशनी ने ‘तारकनाथ का उल्टा चश्मा’,’चिड़ियाघर’, ‘क्राइम पेट्रोल’ तथा ‘ज़िन्दगी एक भँवर’ जैसे धारावाहिकों में प्रभावी भूमिकाएं अदा की हैं। हाल ही में रोशनी टाक ने नवाजुदीन सिद्दीकी और काजोल की बहन तनिष्का के साथ ‘देख इंडियन सर्कस’ और ‘सांवरिया सेठ’ (राजस्थानी)फिल्मों में भी काम किया है।

रोशनी टाक ने ‘ज्यो’ति’ में शीर्षक भूमिका खुद निभाई है तो फिल्म के अन्य कलाकारों में अशोक व्यास,अनिता माहेश्वरी,उर्मि भंडारी,मंजू सोनी,श्याम यादव और माहेश्वरनजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य शुरू हो जाएगा।

                                                      #सुभाष शिरढोनकर

matruadmin

Next Post

ख़ामोश अल्फाज़

Thu Nov 23 , 2017
   तेरे लबों की ख़ामोशी,   अक्सर हैरान करती है। बिन कहे ही यह तो, सब कुछ बयान करती है॥ ख़ामोश अल्फाज़ रहते मेरे, निगाहें बात करती है। अपनी मोहब्बत के किस्से, ये दिन -रात पढ़ती है॥ हीर-रांझा नहीं है पर, सच्चे आशिक हम भी हैं। बे-हया नहीं है मुहब्बत […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।