कार्तिक त्यौहार

shubha-300x196
आत्मिक सुख आशीष दे,मन में भरे मिठास।
त्यौहारों में अग्रणी,आश्विन-कार्तिक मास॥

जग-जननी माँ अम्बिके,लेकर रुप अनेक।
भक्तों को देती अभय,मिटा पीर प्रत्येक॥

विजयादशमी पर्व में,बने जगत श्रीराम।
सत्य-धर्म की जीत से,गूँजे चारों धाम॥

सुधा-सिन्धु सम चन्द्रमा,शरद ऋतु की रात।
हर ले जीवन की व्यथा,सुने हृदय की बात॥

राज सुहाग अखंड हो,प्रिय का हो नित साथ।
चन्द्रदेव-सी कान्ति हो,कहे सुहागिन माथ॥

श्री शुभ विद्या बुद्धि दे,जीवन में विश्वास।
धन के देव कुबेर भी,रहें सभी के पास॥

अंधकार-दुख हम हरें,बने खुशी के दीप।
जैसे मुक्ता स्वाति-जल,मुस्काए पा सीप॥

तिल-तिल कर जलकर स्वयं,जग में भरें प्रकाश।
दीपक-बाती साथ मिल, तम का करें विनाश॥

गिरिधारी को प्रेम से,सदा लगाओ भोग।
कर्म योग संदेश दे,हरें कृष्ण हर रोग॥

युग-युग तक जीवित रहे,भ्रात हृदय में प्यार।
चौक पूजकर माँगती,बहन यही उपहार॥

चंदन-टीका माथ पर,हिय में प्रेम अगाध।
खुशियाँ आजीवन मिलें,भाई की यह साध॥

देवोत्थानी पूज्य तिथि,श्री हरि-व्रत त्यौहार।
पञ्च ईख मिष्ठान को,प्रभो करें स्वीकार॥

हर-हर गंगे बोलकर,गहरे जल में पैठ।
तन-मन निर्मल भाव हों,माँ की गोदी बैठ॥

प्रेम हृदय की भावना,आपस का व्यवहार।
चिरंजीवी हो हर खुशी,कहें सदा त्यौहार॥

मन से मन का मेल हो,जिए सदा विश्वास।
बरसाए अनुराग प्रिय,रहे दूर या पास॥

  #शुभा शुक्ला मिश्रा ‘अधर’

matruadmin

Next Post

बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ और हिंदी की उन्नति

Sat Oct 28 , 2017
बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ क्या हिंदी की उन्नति के लिए वास्तव में कुछ योगदान कर रही हैं? माफ़ कीजिएगा,सच यही है कि कंपनियाँ केवल और केवल अपनी मार्केटिंग और बाजार के हिसाब से स्ट्रेटेजी बनाती हैंl यदि उनमें फायदा दिखता है और मिलता है,तभी वे कोई काम करती हैं, अन्यथा नहीं,कतई नहीं। […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।