बुरी आदत पर नियंत्रण

0 0
Read Time4 Minute, 8 Second
madhuri jain soni
जो आदत हमारे इर्द-गिर्द के वातावरण में पनपती है,उसमें कुछ अच्छी होती है-कुछ बुरी होती है। कुछ हमारे जीवन का उत्कर्ष करती है तो कुछ हमारी बर्बादी का मूल कारण बनती है। अगर आदत अच्छी है तो उसे पुष्ट कीजिए,और अगर बुरी है तो उससे दूर रहिए। अपनी आदत के प्रति जागरूक रहें। अच्छी आदत कैसे बनती है,या अच्छी आदत कैसे डाली जाए,इस पर मुनिश्री कहते हैं कि,मनुष्य के इर्द-गिर्द का परिवेश ही उसकी आदत बन जाती है। यदि हम किसी मनुष्य की प्रवृत्ति में खिंचाव या आकर्षण महसूस करते हैं, या हम किसी कार्य के प्रति आकर्षण महसूस करते हैं तो यह एक प्रकार का नशा है। हम उसके आदि बन जाते हैं तो वो आदत हमारी दिनचर्या से जुड़ जाती है। हमारा आकर्षण जैसे हमें अच्छी चीजों की ओर खींचता है। वैसे ही बुरी चीजों की ओर भी खिचांव उत्पन करता है।
आदत का सबसे बड़ा प्रभाव-
विशालकाय हाथी एक रस्से से बंधा था। बंधन का रस्सा साधारण था। भीमकाय हाथी के पैर में साधारण रस्सा। एक आदमी ने देखा तो महावत को कहा,-आप तो बहुत बड़ा खतरा पाल रहे हैं, यह हाथी कभी भी उपद्रव मचा देगा,और यह रस्सा इतना मजबूत नहीं। हाथी तो इसे आराम से तोड़ सकता है। महावत बोला-निश्चिंत रहिए, ऐसा कुछ नहीं होगा। जब यह हाथी छोटा था,तब मैं इसको इसी रस्से से बांधता था। जब छोटेपन में ये रस्से को तोड़ने की कोशिश करता तो टूट नहीं पाता था,फिर कोशिश करता,फिर नहीं टूट पाया। बार-बार कोशिश के बाद अब उसके मन में गहरे तक ये बात बैठी है कि, यह रस्सा टूट नहीं सकता है।
आदमी की भी यही स्थिति है,जो आदत उसके गहन मन में है, वो उस आदत का गुलाम बन जाता है। आदत की परिणिति से अपने-आपको बाहर निकालना बहुत जरुरी है। अपनी आदतों पर रोक लगाओ,नियन्त्रण रखो। इसके लिए मजबूत बनो। अपनी इच्छा शक्ति को और संकल्प शक्ति को मजबूत बनाओ।जिसके पास आत्मशक्ति है,उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है।
आदतों को अपना मालिक मत बनाओ, और न आप उसके गुलाम बनो। आत्म शक्ति के बल पर आप संकल्प लेकर बुरी प्रवृत्ति से दूर रह सकते हैं,इसके लिए कोशिश कीजिए,सुधार कीजिए,अपनी बुराई स्वयं जीतें और साथ ही निपुण भी बनिए।आचार्य श्री कहते हैं-अपने जीवन को उत्तम बनाने के लिए उसे सही दिशा में मोड़िए। अच्छी संगति कीजिए,जैसी संगत वैसी रंगत। सजग रहिए। किसी उच्च आदर्श व्यक्ति को अपने हृदय में प्रतिस्थापित कीजिए। जीवन में बदलाव के लिए बुरी आदतों पर नियंत्रण जरुरी है।
                                                             #माधुरी जैन सोनी
परिचय : माधुरी जैन सोनी का निवास मध्यप्रदेश के इंदौर में है।जन्मतिथि-२९ मई १९७६ और जन्म स्थान-इंदौर ही है। एम.काम. तक शिक्षित माधुरी जैन का स्वयं का व्यवसाय है। आप सामाजिक क्षेत्र में संस्था लायनेस से जुड़ी हैं तो लेखन तथा खेलकूद में भी सक्रियता है। आपने लायनेस सेवा सम्मान पाया है,तो तैराकी में भी उपलब्धियाँ हासिल की है। लेखन का उद्देश्य रुचि है।

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साथ तुम्हारा

Mon Sep 18 , 2017
साथ तुम्हारा पाकर जीवन की सैर करने चला था, थी साथ तुम तो , तूफाँ भी मुझसे डरा था। चपल चतुर खिव्वैया बन जीवन की नैय्या को, संचालित करती रही चप्पू उनके उनके हाथ देख था बेखबर मैं, नैय्या तूफानों से लड़ती रही, देख सेवा,कर्मठता,जीवटता इनकी, तूफाँ भी शांत हो […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।