प्यारी मां

2
shard kourav
सुनो न मेरी प्यारी माँ,
मुझे दूर न तुझसे जाना।
कितना प्यारा था वो बचपन,
जब नींद को गोद और सिर पर हाथ मिल जाता था,
सब कुछ भुलाकर सीने से तेरे लग जाता था,
माँ आगे बढ़ने की है चाहत पर,
मुझे दूर न तुझसे जाना,
माँ तूने दिया बचपन संवार,
पिता ने बेटा ही मुझको माना॥
सुनो न मेरी प्यारी माँ,
मुझे दूर न तुझसे जाना।
सुबह सबेरे माँ जब तुम इन आँखों को दिख जाती थी,
जीवन में एक उम्मीद की किरण नजर आ जाती थी,
दूर हुआ जब तुझसे माँ,
राह नजर नहीं आती थी,
माँ तूने दिया जीवन संवार,
पिता ने कुल का दीपक माना॥
सुनो न मेरी प्यारी माँ,
मुझे दूर न तुझसे जाना॥
                                             #शरद कौरव ‘गम्भीर’
परिचय: शरद कौरव ‘गम्भीर’ की जन्मतिथि १७ जनवरी १९९८ और जन्म स्थान- गाडरवाड़ा है। मध्यप्रदेश के इसी शहर में आपका निवास है। आपका कार्यक्षेत्र शिक्षा है और कृषि से स्नातक जारी है। पसंदीदा विधा-हास्य है। ब्लॉग पर भी लेखन करते हैं और रचनाएँ छपी भी हैं। संस्था तिरोडी द्वारा आपको सम्मानित किया गया है। लेखन का उद्देश्य-साहित्य का सृजन एवं हिन्दी लेखन में प्रमुख भागीदारी है।

matruadmin

2 thoughts on “प्यारी मां

  1. Its very heart touching poem.. especially for those who are living away from there home nice bhaiya

  2. बहुत सुंदर पंक्तियों से अलंकृत किया माँ को

    बहुत बहुत साधुबाद

Comments are closed.

Next Post

मुहब्बत

Thu Aug 24 , 2017
ये आशिकी जो दुनिया को पाक़सार लगती है, वही मुहब्बत खंजर-सी,मेरे दिल पर धारदार लगती है। मेरे अश्कों में नजर आती हैं, खूँ की रंगत, ये बारिश भी मुझे अब उमसदार लगती है। राहें तकना भी छोड़ दी है,मैंने उसकी, क्योंकि हालत अब मुझे खुद की लाचार लगती है। हटाओ,ले […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।