गोरखपुर के लाल

1

adarsh
(तर्ज-चिठ्ठी न कोई संदेश…)
यूँ करके आंखें नम, हम सबको देकर गम,
कहाँ तुम चले गए,
खुशियों को करके कम,हम सबको देकर गम,
कहाँ तुम चले गए….।

कुछ तो ही कहा होगा,हमने न सुनी होगी
इस गलती की सजा अब क्या यही होगी।

तुम देकर दिल पे जख्म,ये है कैसा सितम,
कहाँ तुम चले गए,कहाँ तुम चले गए॥

भारत के भविष्य पर ये कैसी आफत है,
जो भरते थे हुंकार हमें उन पर लानत है।

हाय टूट गए अब हम,जब निकला सबका दम,
कहाँ ढूंढेगी मम्मी, जहाँ तुम चले गए।

( बच्चों की ओर से निवेदन)

अब बस भी करो तुम सब, कुछ काम तो कर लो अब।
हमने तो कर दी सूनी गोदें,अब जाग भी जाओ सब॥

अब देकर ये मरहम, कर दो राजनीति को कम।
जहां हम चले गए, जहाँ हम चले गए॥

       #आदर्श जायसवाल

परिचय: आदर्श जायसवाल का जन्म १४ जुलाई १९९६ को प्रतापगढ़ के बिहारगंज में हुआ है। आप उत्तर प्रदेश के शहर प्रतापगढ़ में ही रहते हैं। वर्तमान में बी.ए. के छात्र होकर सामाजिक क्षेत्र में अपने समाज के मीडिया प्रभारी हैं। विधा-कविता है। ब्लॉग पर भी लिखते हैं। इनके लेखन का उद्देश्य अच्छा कवि बनकर समाज को जागरुक करना है।

matruadmin

One thought on “गोरखपुर के लाल

Comments are closed.

Next Post

दर्द

Mon Aug 21 , 2017
दुःस्वप्न, संबंधित दुःख से, `दर्द` से जिए जाओ सर्द से। सदा कोई उलझन सदा कोई परेशानी। मिलती तो सही, खुशी कोई अनजानी पर नहीं, कुछ भी नहीं,कहीं भी नहीं। बस, ? दर्द से भरी कराहें…. कि सुन न सके,कोई मेरी आहें। किसी तक न पहुँच सके ये आवाज़, किसी को […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।