जिंदगी से जीना सीख लूँ

2

pramod
ठोकर खाता हूं,अश्क भी बहाता हूँ,
गिरता हूँ,उठता हूँ,पर शान से चलता हूँ।

न भय खाता हूं,न ही थोड़ा रुकता हूँ,
खुले आसमान के नीचे सीना तान के चलता हूँ।

जब भी सोचता हूं,
दुनिया से घबराता हूँ।

मुश्किलें तो साज हैं,
जिंदगी भर आएगी..
गिरते उठते भी मुझे,
एक दिन मंजिल मिल जाएगी।

दुनिया में हम आए हैं तो,
अब जीना ही पड़ेगा..
जिंदगी में अगर जहर है तो,
हंसकर पीना ही पड़ेगा।

जिंदगी जख्मों से भरी है,
वक्त को मरहम बनाना सीख लूँ।

हारना तो मौत के सामने है,
फ़िलहाल जिंदगी से जीना सीख लूँ।

      #प्रमोद बाफना

परिचय :प्रमोद कुमार बाफना दुधालिया(झालावाड़ ,राजस्थान) में रहते हैं।आपकी रुचि कविता लेखन में है। वर्तमान में श्री महावीर जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय(बड़ौद) में हिन्दी अध्यापन का कार्य करते हैं। हाल ही में आपने कविता लेखन प्रारंभ किया है।

matruadmin

2 thoughts on “जिंदगी से जीना सीख लूँ

Comments are closed.

Next Post

ऐसे छोड़ गया..

Tue Mar 14 , 2017
वो ग़रज़परस्ती आदमी मुझे ऐसा छोड़ गया, जैसे कोई शराबी खाली बोतल छोड़ जाता है। जैसे मधुमक्खी रस खींच फूल को छोड़ जाती है, जैसे पत्तियां शज़र का साथ छोड़ जाती है। जैसे वीणा ने राग का साथ छोड़ दिया है, जैसे सुई ने धागे का साथ छोड़ दिया है। […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।