
इन्दौर। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के प्रतिष्ठा प्रसंग हिन्दी गौरव अलंकरण समारोह 2026 के दौरान इन्दौर प्रेस क्लब में लेखिका संध्या राणे के कविता संग्रह ‘शुभम् करोति’ का लोकार्पण हुआ। पुस्तक को संस्मय प्रकाशन द्वारा प्रकाशित किया गया है। लोकार्पण मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल वी एस कोकजे, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राकेश सिंघई एवं भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक संजय द्विवेदी ने किया।
इस मौके पर मंचस्थ मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितेश गुप्ता, विलास राणे, प्रो. अखिलेश राव मौजूद रहे।

