सृजन विविधा में मात्रिक छंद कार्यशाला के साथ हुआ रचनापाठ

इन्दौर। श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘सृजन विविधा’ में रचनाकारों के रचनापाठ के साथ-साथ मात्रिक कार्यशाला भी आयोजित की गई। शिक्षिका मनीषा व्यास ने छंद के विधान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम संयोजक व समिति की साहित्य मंत्री डॉ. पद्मा सिंह ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि नवांकुरों को मंच देने के साथ-साथ सृजन विविधा में विभिन्न विधाओं की कार्यशालाओं के माध्यम से साहित्यजगत् को समृद्ध करने का कार्य समिति कर रही है। कार्यक्रम संचालन डॉ. अखिलेश राव ने किया।
दूसरे सत्र काव्य पाठ में ममता इकलोदिया ने पिता पर लिखी रचना ‘मेरी ज़ुबाँ अक्सर थम-थम सी जाती है, जब बात मेरे बाबा की आती है।’
हटे सिंह ने गीत ‘बड़ी अच्छी लगती हो, जब मेरे लिए संवरती हो’ सुनाया।
वहीं डॉ. मनीष दवे ने योग दिवस पर केन्द्रित ‘आओ हम सब मिलकर योग दिवस मनाएँ, मन से विकार हटा कर प्रकृति संग चित्त लगाएँ’ का पाठ किया।
किशोर यादव ने ‘योग दिवस है आज साधको, पूरे मन संग योग करूँगा’ कविता सुनाई।
साथ ही, दिलीप नीमा, सुभाष ‘गौरव’, संतोष त्रिपाठी ने भी कविताएँ सुनाईं।
अंत में आभार मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने व्यक्त किया। इस अवसर पर ज्योति यादव, कमला राठौर, छोटेलाल भारती, कमलेश पाण्डेय आदि सुधीजन उपस्थित रहे।

matruadmin

Next Post

काव्य कुँअर और काव्य दीप सम्मान समारोह सोमवार को

Tue Jun 25 , 2024
प्रो. सरोज कुमार जी को मिलेगा स्वर्णाक्षर सम्मान इन्दौर। कीर्तिशेष डॉ. कुँअर बेचैन जी की जन्म जयंती निमित्त मातृभाषा उन्नयन संस्थान व डॉ. कुँअर बेचैन स्मृति न्यास, ऑस्ट्रेलिया द्वारा काव्य कुँअर व काव्य दीप सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार, शाम को 4.30 बजे से श्री मध्यभारत हिंदी साहित्य समिति में […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।