सही चुनें

1 0
Read Time3 Minute, 51 Second

गली-गली में, मचा है शोर,
चुनावों का आ गया दौर।
दिखें छोटे-बड़े नेता हर ओर,
वोट पाने को लगा रहे ज़ोर।।

हाथों को जोड़े, शीश झुकाते,
हमें, अपने पाले में लाना चाहते।
अपने आपको जनसेवक कहते,
बाद में, दर्शन दुर्लभ होते।।

नेता अभी बनेंगे, सीधे-सादे,
करेंगे हमसे, ऊँचे-ऊँचे वादे।
भलाई करने के जताएँगे इरादे,
ये वादे चुनाव बाद रहे न बस यादें।।

इसलिए, तोड़िए तंद्रा, उठिए जाग,
लोकतंत्र के उत्सव में लेकर भाग।
प्रतिनिधि ऐसा चुनें जो हो बेदाग़,
विकास हेतु मिलाएँ, राग से राग।।

मतदान अधिकार, उपयोग में लाएँ,
देश को, प्रगति मार्ग पर बढ़ाएँ।
कोई, किसी प्रलोभन में न आए,
सही चुनें वरना, पाँच वर्ष पछताएँ।।

सपना सी.पी. साहू “स्वप्निल”

इंदौर (म.प्र.)

परिचय

नाम – सपना सी.पी.साहू “स्वप्निल”

पति – चंद्रप्रकाश साहू (पूर्व रंजी ट्राॅफी खिलाड़ी, समाज सेवी व व्यवसायी)

जन्म दिनांक – 22 जुलाई
जन्मस्थान – इंदौर

शिक्षा – 1. स्नातोत्तर (एम.ए.) इतिहास (मेरिट में द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता)

  1. स्नातकोत्तर (एम.ए.) चित्रण एवं चित्रकला (मेरिट में प्रथम, यूनिवर्सिटी में समस्त एम.ए. में सर्वाधिक अंक प्राप्तकर्ता “स्वर्णपदक से सम्मानित”)

3.पी.जी.डी.एम.जर्नलिज़्म प्रथम स्थान प्राप्तकर्ता (मा.च.प.वि.वि.,भोपाल)

  • पुस्तक – पर्वोत्कर्ष काव्य संग्रह (वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकाॅर्ड)
  • कला विधा में युवा उत्सव के अंतर्गत तीन राज्यस्तरीय पुरस्कार प्राप्त
  • नेशनल लीडरशीप कैम्प, डलहौजी में डी.ए.वी.वी. का प्रतिनिधित्व
  • अखिल भारतीय स्तर पर हिंदी साहित्य भारती द्वारा पत्र-लेखन व कविता लेखन में पुरस्कृत
  • अखिल भारतीय लघुकथा लेखन प्रतियोगिता में शुभ संकल्प समूह द्वारा पुरस्कृत
  • विभिन्न साहित्य मंचों द्वारा रचनाएँ पुरस्कृत
  • गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकाॅर्ड के अर्जुन अवॉर्डी खिलाड़ी व खेल रत्न खिलाड़ी पर काव्य लेखन हेतु दो बार नाम दर्ज
  • वर्ल्ड ग्रेटेस्ट रिकाॅर्ड में प्रथम काव्य संग्रह ‘पर्वोत्कर्ष’ (साहित्य अकादमी, म.प्र. से चयनित) हेतु एकल विश्वकीर्तिमान पुस्तक लेखन हेतु नाम दर्ज
  • पर्वोत्कर्ष का 2022 की श्रेष्ठ कृति के रूप में चयन जिसमें माँ सरस्वती ज्ञानपीठ पुरस्कार, 2022 मनोहर ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज़, लखनऊ की ओर से मेरठ में प्राप्त
  • विभिन्न साहित्यिक एवं सामाजिक मंच से कई सम्मान प्राप्त
  • विभिन्न साझा संग्रह में कविताएँ प्रकाशित

*विभिन्न सुविख्यात दैनिक समाचार-पत्रों में व वेब साइट के साथ अब तक कई कविताएँ, आलेख व लघुकथाएँ निरंतर प्रकाशित।

matruadmin

Next Post

कालजयी साहित्यकारों की स्मरण शृंखला में हरिवंश राय बच्चन को याद किया

Wed Nov 29 , 2023
*सूफी दर्शन की प्रतिनिधि कृति बच्चन जी की ’मधुशाला’-डाॅ. कल्पना पुरोहित* इन्दौर। श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति, इन्दौर में कालजयी साहित्यकार स्मरण श्रृंखला की 35वीं कड़ी में हिन्दी के सुपरिचित कवि विशेषकर छायावादी कवि डाॅ. हरिवंशराय बच्चन को आदर के साथ याद करते हुए उनके साहित्य कृतित्व और व्यक्तित्व पर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।