मातृभाषा डॉट कॉम द्वारा आयोजित पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता में संध्या पाण्डेय बनीं विजेता

इंदौर। विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष्य में मातृभाषा डॉट कॉम द्वारा पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता में अलीराजपुर की संध्या रामप्रसाद पाण्डेय विजेता बनीं।

मातृभाषा डॉट कॉम के सम्पादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने बताया कि ‘उक्त प्रतियोगिता डिजिटल स्वरूप में आयोजित की गई थी, कई रचनाकारों ने पुस्तकों की समीक्षाएँ भेजी थीं, जिसमें से अलीराजपुर की संध्या रामप्रसाद पांडेय की समीक्षा को चयन मण्डल ने चयनित किया। उन्होंने गिजुभाई बधेका‌ की पुस्तक दिवास्वप्न (1931) की समीक्षा भेजी थी। श्रीमती पाण्डेय को उपहार व डिजीटल प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।’

प्रतियोगिता में मणिमाला शर्मा (इंदौर), साधना छिरोल्या (दमोह), अनिता शर्मा (इन्दौर), आदि ने भी सहभागिता करके सराहनीय प्रयास किया।

सह-संपादक शिखा जैन, भावना शर्मा सहित मातृभाषा उन्नयन संस्थान के पदाधिकारियों ने विजेता संध्या पाण्डेय व सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दीं।

matruadmin

Next Post

पुस्तक 'गीत रंगोली' का लोकार्पण

Sun Apr 23 , 2023
कविता हिंसा के खिलाफ अहिंसात्मक विद्रोह है-कवि श्री सत्तन इंदौर। कवि जन जागरण का काम करता है। जिस समय भारत का स्वतंत्रता का आंदोलन चल रहा था, उस समय मैथिलीशरण गुप्त की कविता ‘भारत भारती’ ने लाखों नौजवानों को देश के लिए आगे बढ़ने और मर मिटने के लिए प्रेरित […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।