
इंदौर । शहर के ऐतिहासिक श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य समिति में इंदौर नगर के वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र शर्मा को प्रतिष्ठित “पंडित सीताराम त्रिपाठी भक्ति काव्य सम्मान 2022” से सम्मानित किया गया।
साहित्यिक संस्था “अखंड संडे” इंदौर के स्थापना दिवस पर लघुकथाकार डॉ योगेन्द्र नाथ शुक्ल, डॉ मीनू पाण्डेय नयन व मुकेश इन्दौरी ने श्री शर्मा को सम्मान प्रदान किया।
इस अवसर पर लगभग 70 रचनाकारों ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। इस आयोजन में अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकार विचारक और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

