मीरा मिश्रा के काव्य संग्रह ‘एक और मीरा’ का विमोचन

0 0
Read Time1 Minute, 14 Second

लखनऊ। कवयित्री मीरा मिश्रा की पहली पुस्तक काव्य संग्रह – एक और मीरा का विमोचन सोमवार शाम वरिष्ठ साहित्यकार साहित्य भूषण डाॅ. मिथिलेश दीक्षित की अध्यक्षता में हुआ।


डाॅ. दीक्षित ने कहा कि रचनाकार को रचनाकर्म के लिये प्रेरणा तो कहीं से भी प्राप्त हो सकती है पर उसे खुद संवेदनशील होना बहुत जरूरी है। मुख्य अतिथि मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अर्पण जैन अविचल (इंदौर) और विशेष अतिथि वरिष्ठ लेखिका डाॅ. सत्या सिंह थीं। संचालन वरिष्ठ पत्रकार मुकेश तिवारी (इंदौर) ने किया। आभार बिपिन मिश्रा ने माना। इस मौके पर विवेक मिश्रा, इंद्रमोहन तिवारी, गोविंद तिवारी, अरविंद तिवारी सहित लखनऊ के अनेक साहित्य, हिन्दी प्रेमी व परिजन मौजूद थे।

matruadmin

Next Post

जयपुर साहित्य सम्मान में मालवा के रचनाकार भी होंगे सम्मानित

Fri Nov 11 , 2022
इन्दौर। जयपुर साहित्य संगीति “विशेष साहित्य सम्मान की घोषणा संयोजक अरविंद कुमार संभव ने की जिसमें इन्दौर के ख्यात लघुकथाकार राममूरत राही की कृति भूख से भरा पेट, मातृभाषा उन्नयन संस्थान की सदस्य देवास से यशोधरा भटनागर की कृति एल्बम व दिल्ली से मुकेश सिन्हा की कृति है ना! सहित […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।