यूथ वर्ल्ड एंड सोशल मंच बीकानेर ने पुरोहित को एक्सीलेंसी अवार्ड से किया सम्मानित

देव भाषा संस्कृत को बढ़ावा देना रचनाकारों का प्रमुख दायित्व है-डॉ. राजेश पुरोहित

भवानीमंडी: देश के सुप्रसिद्ध कवि एवम साहित्यकार डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को यूथ वर्ल्ड न्यूज एंड सोशल मंच बीकानेर द्वारा रविवार को वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान एक्सीलेंसी अवार्ड 2021 से सम्मानित किया।

 डॉ. पुरोहित ने बताया कि यूथ वर्ल्ड सोशल मंच द्वारा आयोजित यूथ वर्ल्ड एक्सीलेंसी अवॉर्ड 2021 के वर्चुअल आयोजन की मुख्य अतिथि बीकानेर महापौर श्रीमती सुशीला कंवर राजपुरोहित थी वही समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद और समाज सेवी डॉ सुरेन्द्र गोयल सिरसा ने की तो विसिष्ठ अतिथि के रूप में फ़िल्म स्टार कुणाल सिंह राजपूत मुम्बई ,समाज सेविका श्रीमती शर्मिला राजपुरोहित मुम्बई , वरिष्ठ कवि सुख सिंह आऊवा , डॉ दिनेश सिंह बिलाड़ा रहे।

पुरोहित को यह सम्मान शिक्षा एवम साहित्य के क्षेत्र में उलेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
वर्चुअल यूथ वर्ल्ड सोशल मंच में 51 प्रतिभाओ ने अपना परिचय और अपने विचार सबके साथ सांझा किये । जिसमें डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहित ने कहा की संस्कृत हमारी देव भाषा है । हम सबको इसका मांन और गौरव बढ़ाना चाहिए। विद्यालयी पाठ्यक्रम में गीता के श्लोकों को शामिल करने की भी बात कही। सभी रचनाकारों का दायित्व है कि हम संस्कृत को आगे बढ़ाने का कार्य करें।

matruadmin

Next Post

हिंदी विश्वविद्यालय की संगोष्ठी में शामिल हुए 12 कुलपति

Tue Jun 29 , 2021
गुरु पूर्णिमा पर हल्दी घाटी से द्वारिका तक निकलेगी गीता संदेश यात्रा वर्धा, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की ओर से हल्दीघाटी युद्ध दिवस के उपलक्ष्य में 18 जून 2021 को ‘भगवद्गीता और महाराणा प्रताप : राष्ट्रीय सुरक्षा और मानवाधिकार के सन्दर्भ में’ विषय पर तरंगाधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी दो […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।